सीएम भूपेश ने किया चुनार आमसभा को संबोधित ..उत्तरप्रदेश सरकार पर साधा जमकर निशाना..नगर विधायक शैलेश पाण्डेय ने भी किया मंच साझा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—मिर्जापुर विधानसभा चुनाव में प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगा। साथ ही विशाल आमसभा को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक एक कर उत्तरप्रदेश की बदहाल कानून व्यवस्था पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि देश की एकता खतरे में है। भाई से भाई को लड़वाया जा रहा है। युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। गरीब किसानों की हालत बद बदतर हुई है। कांग्रेस पार्टी का वादा है कि सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ मॉल को ना केवल लागू किया जाएगा। बल्कि प्रदेश की गरिमा को वापस भी लौटाया जाएगा। हर तरफ खुशहाली का वातावरण होगा। इस दौरान सीएम के साथ बिलासपुर नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने भी मंच साझा किया। प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगा और योगी की फिरकापरस्ती वाली नीतियों पर जमकर निशाना साधा।साथ ही चुनार की एतिहासिक पृष्ठिभूमि पर भी प्रकाश डाला।
 
            उत्तरप्रदेश चुनाव में मीरजापुर जिले की चुनार विधानसभा क्षेत्र स्थित जमालपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विशाल आमसभा को संबोधित किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्य के मुखिया ने सीमा कोल के पक्ष में वोट मांगा। सीएम ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद किसान युवा गांव गरीब और मजदूरों के समग्र विकास की नीतियों को लागू किया जाएगा। छत्तीसगढ़ मॉडल की तर्ज पर प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया जाएगा। किसानों को अपने स्वावलम्बन का अधिकार दिया जाएगा।
            
               इस दौरान विशाल आमसभा को नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा के अलावा , नुभव बाजपेयी और चुनार विधानसभा क्षेत्र के सम्मानित नेताओं ने भूपेश बघेल के साथ मंच साझा किया।
close