नाबालिग का अपहरण..सिंदूर भरने के बाद आरोपी ने किया दुष्कर्म..छेड़छाड़ मामले में दूसरा गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—रतनपुर पुलिस नेदो अलग अलग मामले में महिला अपराध से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  छेड़छाड़ मामले में आरोपी ईशू सारथी और मनोहर सूर्यवंशी को बलात्कार के आरोप में पकड़ा गया है। दोनो ही आरोपियों को न्यायालय के हवाले कर जेल दाखिल कराया गया है। 
 
                   रतनपुर थानेदार हरविन्दर सिंह ने बताया कि परिजनों की सिकायत पर घर घुसकर नाबपालिग किशोरी से छेड़़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। शिकायत के बाद 24 घण्टे के अन्दर ईशू सारथी को आईपीसी की धारा 452,354 और  8 पाक्सो एक्ट के तहत पकडा गया।  थानेदार ने बताया कि परिजनों ने अपने रिपोर्ट में बताया है कि महामायापारा निवासी ईशु सारथी ने 1 मार्च की रात्रि करीब 11 बजे घऱ में घुसा। और नाबालिग किशोरी से छेडछाड करना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर भाग गया।
 
               पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को 24 घन्टे के अन्दर पकड़कर न्यायालय के हवाले किया गया है।
 
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
 
           रतनपुर थानेदार हरिविन्दर ने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। पकड़े गए आरोपी का नाम नेवसा निवासी मनोहर सूर्यवंशी है।
 
           परिजनों ने मामले में थाना पहुंचकर बताया कि 28 फरवरी को करीब शाम साढे सात बजे के आसपास नाबालिग बहन को संदेही मनोहर सूर्यवंशी बहला फुसलाकर भगाकर अपने साथ ले गया। परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 366,376 और 4, पाक्सो एक्ट का अपराध दर्ज किया गया।
 
                 रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद विवेचना के दौरान लड़की को संदेही आरोपी मनोहर सूर्यवंशी के कब्जे से बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान लड़की ने बताया कि आरोपी मनोहर ने शादी का झांसा देकर भगाया है। उसने मांग में सिंदूर भरा और इसके बाद जबरदस्ती शारीरिक सम्बध भी बनाया। आरोपी मनोहर ने भी अपराध कबूल किया। आरोपी मनोहर को गिरफतार कर न्यायालय में पेश किया गया।
close