तखतपुर का बेटा उक्रेन त्रासदी में फंसा..परिवार के बीच पहुंची भाजपा नेत्री हर्षिता..पूर्व सीएम डॉ.रमन ने बढ़ाया हौसला..कहा.निलेश जल्द लौटेगा भारत

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
तखतपुर (टेकचंद कारड़ा)—यूक्रेन और रूस के बीच जंग रूकने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश के करीब 250 से अधिक छात्र इस समय युद्ध में फंसे हैं। इसी क्रम में मेडिकल की पढ़ाई करने यूक्रेन गए तखतपुर का बेटा निलेश भी  त्रासदी में फंसा है। जानकारी के बाद भाजपा नेत्री हर्षिता पाण्डेय परिवार के बीच पहुंची। इस दौरान उन्हें परिवार को भरोसा दिलाया कि बेटा जरूर लौटेगा। भाजपा नेत्री ने फोन परप पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से भी बात करवाया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री एक एक बच्चों की जानकारी है। निलेश भी घर लौटेगा वह भी पूरी तरह से सुरक्षित। किसी को घबराने की जरूरत नहीं है।
 
             यक्रेन त्रासदी में तखतपुर का बेटा निलेश जायसवाल भी फंसा है। मामले की जानकारी के बाद राज्य महिला आयोग पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पांडेय मेडिकल छात्र निलेश जायसवाल के घर पहुंची। हर्षिता पाण्डेय ने परिजनों से भेंटकर हिम्मत बढ़ाया। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से भी फोन पर बातचीत करवाया। डॉ.रमन और हर्षिता ने परिजनों को बताया कि नीलेश की वापसी जरूर होगी। किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। हिम्मत का साथ नहीं छोड़ना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लगातार रूस और यूक्रेन सरकार से सम्पर्क है। बच्चों को लाने के लिए विमान भी भेजा गया है। घबराने की किसी को जरूरत नहीं है। निलेश के साथ सभी बच्चें सकुशल वतन की वापसी करेंगे। 
 
                जानकारी देते चलें कि तखतपुर के सुदूर गाँव कलारपारा चौरहा सिंघनपुरी निवासी नीलेश जायसवाल मेडीकल की पढ़ाई के लिए यूक्रेन गया है। युद्ध शुरू होने के कारण निलेश भी अन्य बच्चों की तरह त्रासदी में फंस गया है। जानकारी मिलने के बाद हर्षिता पांडेय परिवार के बीच पहुंची। हर्षिता पाण्डेय परिजनों को निलेश की सकुशल वापसी का भरोसा दिलाया। हर्षिता पाण्डेय ने इस दौरान परिजनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बच्चों की सकुशल वापसी को लेकर किए जा रहे लगातार प्रयास के बारे में भी बताया।
 
               परिजनों ने बताया कि नीलेश इस समय हंगरी बॉर्डर में है। जानकारी के बाद  हर्षिता ने भी परिजनों को तत्काल मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से  फोन पर सम्पर्क करवाया। इस डॉ पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह परिजनों का हौसला बढ़ाया।  डॉ. रमन ने परिजनों को आश्वासन दिया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से ऑपरेशन गंगा चलाया जा रहा है। अब तक हजारों को छात्रों को सकुशल भारत लाया गया है। नीलेश को भी शीघ्र लाने की पहल की जा रही है।
 
                  इस अवसर पर भाजपा के दिनेश गौरहा,संतोष कश्यप,दिनेश साहू ,शत्रुघ्न जयसवाल, क्षितिज गौरहा, ओम प्रकाश शुक्ला,भूपेंदर डडसेना,जयराम जायसवाल मौजूद रहे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close