सीएम करेंगे 3 दिवसीय किसान मेला में शिरकत ..किसानों से संवाद..मिलेगी तकननिकी जानकारी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
 
बिलासपुर—-संभागीय मुख्यालय बिलासपुर में पहली बार राज्य स्तरीय विशाल तीन दिवसीय किसान मेला का आयोजन  13 से 15 अप्रैल को किया जाएगा। साइंस कालेज में आयोजित किसान मेला का शुभाम्भ प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल करेंगे। जिला प्रशासन के अनुसार किसान मेला में राज्य के हजारों किसान शिरकत करेंगे। इस दौरान उन्नत खेती समेत पशुपालन, मछलीपालन, उद्यानिकी, खेती की तकनीकी का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही किसानों आधुनिक खेती की जानकारी भी दी जाएगी।
 
            जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान जिले के प्रगतिशील किसानों के उत्पादों और महिला स्व सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। सामाग्रियों का विक्रय भी किया जाएगा। कृषि यंत्रों और आधुनिक कृृषि पद्धति की जानकारी किसानों को दी जाएगी। वर्मी कम्पोस्ट के उत्पादन और रासायनिक खादों पर निर्भरता कम करने को लेकर सभी किसानों को जगारूक भी किया जाएगा। 
 
          राज्य स्तरीय किसान मेला में कृषि, उद्यानिकी, पशुधन, मछली पालन, कामधेनु विश्वविद्यालय अंजोरा, बीज और कृषि निगम, सहकारी दुग्ध महासंघ समेत उत्पाद और विक्रय संबंधी स्टाल भी लगाया जाएगा।
 
                 कृषि विभाग के उप संचालक पी.डी.हेथेश्वर ने बताया कि राज्य स्तरीय किसान मेले में राज्य के सभी 28 जिलों के किसान शामिल होंगे।
close