कलेक्टर ने दो को फिर किया जिला बदर..संख्या पहुंच गयी सात…बदमाशों को यहां भी रहना मुश्किल

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर— लोकसभा चुनाव के शांति व्यवस्था को बनाए रखने को लेकर एक बार कलेक्टर ने आदेश जारी कर दो गुण्डा बदमाशों जिले के बाहर का रास्ता दिखाया है। सोमवार को कलेक्टर ने आदेश जारी कर अब तक कुल सात बदमाशों को जिला बदर किया है। कलेक्टर अवनीश शरण ने जितेन्द्र जायसवाल और राजा पात्रे को जिला बिलासपुर समेत आस पास के जिलों से भी 6 महीन तक दूर रहने को कहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

जिले में लोकसभा चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पिछले दो सप्ताह में पांच बदमाशों को जिले से बाहर रास्ता दिखाने के साथ कलेक्टर ने सोमवर को दो अन्य बदमाशों के लिए जिला बदर का फरमान सुनाया है। दोनों बदमाशों को 24 घण्टे के अंदर बिलासपुर जिले से बाहर रहने का दिया है।

 जिला बदल किए बदमाशों का नाम जितेन्द्र जायसवाल और राजा पात्रे है। जितेन्द्र जायसवाल गनियारा थाना कोटा का निवासी है। राजा पात्रे आजाद चौक मंगला थाना सिविल लाइन का रहने वाला है। दोनो बदमाशों पर जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में मारपीट, गुण्डागर्दी, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी के आरोपी है। आरोपियों पर इसके अलावा चोरी, आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामले भी दर्ज हैं।

आदेश के अनुसार आरोपियों को बिलासपुर राजस्व जिला समेत आसपास के जिले-जांजगीर चाम्पा, कोरबा, मुंगेली, गौरेला पेण्ड्रा मारवाही और  बलौदाबाजार जिले की सीमा से छह महीने बाहर रहने को कहा गया है।

जानकारी देते चलें कि इसके पहले कलेक्टर शानू खान सरकन्डा,हरिश्चंद्र ठाकुर कोटा, विनोद साहू सीपत , इन्द्रकुमार आवासपारा कोटा, धीरेन्द्र वैष्णव सरकन्डा को जिला बदर किया है।

close