निर्धारित स्थल पर धान खरीदी न करने के कारण समिति प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी

Shri Mi
1 Min Read

जशपुर।कलेक्टर महादेव कावरे ने विगत दिवस विकासखंड मनोरा के धान खरीदी केन्द्र सोनक्यारी का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने खरीदी केन्द्र में अब तक हुए धान खरीदी, टोकन वितरण, किसानों को राशि भुगतान के सम्बंध में विस्तार से जानकारी ली। इस अवसर पर  सीईओ  जिला पंचायत श्री के. एस. मंडावी, मनोरा जनपद सीईओ श्री अनिल तिवारी, उप संचालक कृषि श्री भगत सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।कलेक्टर ने खरीदी केन्द्र में धान की नमी परीक्षण एवं वजन मशीन का निरीक्षण करते हुए केंद्र में बारदाने की उपलब्धता धान भण्डारण की जानकारी ली एवं समय पर केंद्र से धान उठाव करने की बात कही।

Join Our WhatsApp Group Join Now

कलेक्टर ने समिति प्रबंधक सोनक्यारी प्रदीप प्रधान को निर्धारित स्थल पर धान खरीदी केंद्र न करते हुए पुराने स्थान पर धान खरीदी करने के कारण नाराजगी जाहिर करते हुए कारण बताओ नोटिश जारी करने के निर्देश दिए।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close