कांग्रेस ने घर बसाया…भाजपा ने चलाया बुलडोजर….बोले मुख्यमंत्री भूपेश…हमने वादा निभाया…भाजपा ने दोस्तों को बेचा देश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने बीजा स्थित हाईस्कूल मैदान और बिलासपुर में चांटीडीह में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर जमकर निशाना बनाया। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की राजनीति बसाना नहीं उजाड़ना है। भाजपा नेताओं का काम सिर्फ समस्या पैदा करना और गरीब जनता के विकास के प्रति दुराभाव रखना है। लेकिन जनता सब समझती है। एक बार जनता के आशीर्वाद से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

तखतपुर विधानसभा के ग्राम बीजा और बेलतरा विधानसभा के चांटीडीह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनता को संबोधित किया। अपने संबोधन में में प्रदेश के मुखिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार जो कहती है..उसे पूरा भी करती है। हमने 2500 रूपये में धान खरीद कर दिखाया है। किसानो का कर्ज माफ हुआ है। बिजली बिल भी हाफ किया है। बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया। युवाओं को रोजगार भी दिया है।

मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि धान की कीमत 2100 रूपये में खरीदने और प्रतिवर्ष 300 रुपये बोनस का वादा किया था। लेकिन भाजपा ने पूरा नहीं किया। भाजपा जनता को केवल ठगने का काम करती है। केंद्र सरकार विदेशों से काला धन लाकर प्रत्येक भारतीय के खातों में 15 लाख रूपये डालने का वायदा किया था। जनता को आज भी 15 लाख रूपयों का इंतजार है।

उपस्थित जनता से मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की कर्जमाफी करने का काम भाजपा सरकार नहीं करती है। भाजपा तो सिर्फ अरबपति मित्रों अडानी,अंबानी का कर्ज माफ करती है। भाजपा सरकार ने रेलवे, एयरपोर्ट और फैक्ट्रियों को अपने उद्योगपतियों को बेच दिया है। इस दौरान भूपेश बघेल के सवाल पर जनता ने हाथ उठाकर मुख्यमंत्री के सवाल पर सहमती जाहिर किया ति छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के हाथ में  ही सुरक्षित रहेगी।

 कार्यक्रम में  जिला के सभी नेता और कार्यकर्ता समेत आम जनता मौजूद थी। बीजा आमसभा में करीब 5000 से अधिक लोगों ने मुख्यमंत्री के भाषण को सुना।

close