VIDEO-कांग्रेसियों ने किया 5 वार्डों का भ्रमण.. जनता को जगाया..केन्द्र को बताया छल प्रपंची

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर—-शहर ज़िला कांग्रेस कमेटी ने 14 नवम्बर को ब्लाक कांग्रेस 3 के अध्यक्ष विनोद साहू की अगुवाई में महामाया चौक सरकंडा से जन जागरण अभियान पदयात्रा का आगाज किया। पदायात्रा से पहले कांग्रेसियों ने मंदिर पहुंचकर माता गायत्री से आशीर्वाद लिया। पदयात्रा में नए और पुराने चेहरों के साथ कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी. विधायक, मेयर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष, अशोक अग्रवाल,नरेन्द्र बोलर विशेष रूप से सक्रिय नजर आए।
 
                    पीसीसी के निर्देश पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी तीन ने विनोद साहू की अगुवाई में अरपापार पांच वार्डों का भ्रमण किया। कांग्रेस पदयात्री माता गायत्री से आशीर्वाद लेने के बाद वार्ड क्रमांक 66,67,68 ,61 और 62 का भ्रमण किया। पदयात्रा शिवघाट, मताचौरा,हौंडा शोरूम,नेताजी चौक,,मुक्तिधाम ,बंगालीपारा होते हुए साँई मंदिर में सभा खत्म हुई।
 
             शहर अश्य्क्ष विजय पांडेय ने कहा कि जन जागरण अभियान  पदयात्रा दो उद्देश्यों को लेकर निकाली जा रही है। छत्तीसगढ़ सरकार के तीन वर्षों की उपलब्धि और केंद्र की मोदी सरकार के 7 वर्षों विफलता को जनता के सामने पदयात्रा के माध्यम से रखना है। महंगाई ,नोटबन्दी ,जीएसटी तीन काले कृषि कानून , बेरोजगारी से जनता हलाकान है। चीन की लगातार भारतीय सीमाओं में घुसपैठ के बारे में आम जनता को बताना है।
 
          विजय पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर को बड़ी सौगाते दी है। अंतसलिला अरपा नदी के संवर्धन, संरक्षण ,सौंदर्यीकरण और वर्षभर पानी के भराव के लिए अरपा प्रोजेक्ट का तोहफा दिया है। प्रोजेक्ट पूर्ण होने से कभी भी बिलासपुर को पानी की कमी नही होगी।
 
              विधायक शेैलेष पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई की मार से त्रस्त है। पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे है। आम गरीब जनता के जेब में डाका जाला जा रहा है। पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि में पांच और दस रूपयों की कमी महज एक छलावा है। केन्द्र की मोदी सरकार सेस की कमाई से जेब भर रही है। दबाव डाला जा रहा है कि वेट कम करें। अ़डानी अंबानी की केन्द्र सरकार ने देश को गिरवी रख दिया है। खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ने से जनता खून के आंसू रो रही है। जनजागरण अभियान के माध्यम से जनता को केन्द्र की दो मुंही नीतियों से परिचय कराएंगे।  भूपेश सरकार की उपलब्धियों को सामने रखेंगे। 
       
               मेयर रामशरण यादव ने कहा कि जनता में भाजपा की केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश है। लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनता के हित में हर पल खड़ी है। बिलासपुर के प्रति सीएम का हमेशा गहरा लगाव रहा है। यही कारण है कि बिलासपुर का तेजी से विकास हो रहा है।
        
     कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अभयनाराण राय ने केन्द्र की भाजपा सरकार को बहुरूपिया बताया। महंगाई से ध्यान भटकाने केन्द्र सरकार छल प्रपंच करने से बाज नहीं आ रही है। पेट्रोल डीजल में 10 और 5 रूपयों की कमी कर जनता को केन्द्र सरकार भ्रमित कर रही है। जनजागरण पदयात्रा के माध्यम से जनता को केन्द्र की पोल खोलेंगे। प्रदेश सरकार की विकासाकारी योजनाओं को सामने रखेंगे।
        
जनयात्रा मेे शामिल कांग्रेस नेता
 
                   पदयात्रा में  शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, प्रदेश महामंत्री श्रीमती वाणी राव,पूर्व सांसद इंग्रिड मैकलाऊड,महापौर रामशरण यादव, अपैक्स बैंक अध्यक्ष बैजनाथ चन्द्राकर,पर्यटन मण्डल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव,विधायक शैलेष पांडेय, आवासीय संघ अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह, एआईसीसी सदस्य विष्णु यादव, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय,ज़िला जन-जागरण अभियान के संयोजक राकेश शर्मा, महेश दुबे, समीर अहमद ( बबला),ब्लाक प्रभारी अशोक शुक्ला, सभापति शेख नजीरुद्दीन,पूर्व शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर,शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय, ब्लाक 03 अध्यक्ष विनोद साहू,फिरोज कुरैशी ,ज़फ़र अली ,पंकज सिंह, अंकित गौरहा,देवेंद्र सिंह, राज कुमार तिवारी, सिद्धांशु मिश्रा, स्वप्निल शुक्ला,शिवा मिश्रा,भावेंद्र गंगोत्री,लक्की मिश्रा, शिल्पी तिवारी, आशा सिंह,सरिता शर्मा, किरण कश्यप,तहरिमा खान, अनुराधा राव, रीता मजूमदार, प्रदीप पांडेय,राज कुमार यादव,पार्षद बजरंग बंजारे,रामशंकर बघेल, अजय यादव,शहज़ादी कुरैशी, मनीष गदेवाल, राम प्रसाद साहू,,महेंद्र नेताम, शैलेन्द्र जायसवाल, साई भास्कर ,अज़रा खान,रामदुलारे रजक, आदेश पांडेय,,सूर्यकांत तिवारी,देवेंद्र मिश्रा,मुकेश धनगाय,दीपक रायचुरे, राजू दुबे,सूर्य कांत साहू,अजय साहू,अमृत आनन्द,तरु तिवारी,पुष्पेंद्र मिश्रा,अखिलेश गुप्ता,भरत जुर्यनी ,गणेश रजक,सैय्यद निहाल,भूपेंद्र शर्मा, चितरंजन राजपूत,रामशरण साहू,नवीन वर्मा,अजय काले,प्रीति गदेवाल,अफ़रोज़ खान,चेतन दास मानिकपुरी,बद्री यादव,अजय पन्त, शाज़ी मैथ्यू,बालचन्द साहू,मोहन जायसवाल,शेख असलम,गजेंद्र श्रीवास्तव,आशु शर्मा,अयूब खान सहित बड़ी संख्या में सेवादल,युवा कांग्रेस महिला कांग्रेस, एनएसयूआई ,मोर्चा ,विभाग ,प्रकोष्ठ के पदाधिकारी ,कार्यकर्ता उपस्थित थे ।  
close