कांग्रेसियों ने किया उग्र प्रदर्शन..करीब 2 घंटे तक नेशनल हाइवे जाम…600 से अधिक लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
सिमगा— लोकतंत्र की रक्षा और अडानी के खिलाफ आवाज उठाने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त किए जाने  के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने जनता के साथ रायपुर-बिलासपुर सिक्स लेन का चक्का जाम किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने सुनील महेश्वरी की अगुवाई में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। समझाइश के बाद भी चक्काजाम से नहीं हटने पर पुलिस ने 500 से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। कांग्रेसियों ने सुनील महेश्वरी की अगुवाई में सिमगा मोड़ के पास धरना प्रदर्शन किया।
 सिमगा मोड़ के पास कांग्रेस नेता और आम जनता ने सुनील महेश्वरी की अगुवाई में केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिसके चलते रायपुर- बिलासपुर राजमार्ग में दोनो तरफ करीब दो किलोमटीर से अधिक दूरी तक गाड़ियों की लम्बाी  लग गयी। उग्र प्रदर्शन को शांत कराने पुलिस ने सुनील माहेश्वरी को बलपूर्वक गिरफ्तार किया। चक्काजाम में छोटे बच्चों से लेकर महिलाओं ने भी हिस्सा लिया।
भाटापारा विधानसभा के लगभग एक हजार महिला, पुरुष, युवा और बुजुर्गों ने प्रदर्शन में शिरकत किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म किए जाने को लेकर नाराजगी जाहिर किया। कांग्रेस नेता सुनील महेश्वरी ने बताया कि राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त किए जाने से प्रदेश में भाजपा के खिलाफ गहरा आक्रोश है। सिमगा मोड़ पर कांग्रेसियों ने स्थानीय लोगों के साथ प्रदेश का सबसे बड़ा आंदोलन किया है।
चक्काजाम के दौरान लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान पुलिस को यातायात व्यवस्था बहाल करने पुरजोर प्रयास करना पड़ा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी की लड़ाई को लेकर हम  जेल भी जाने को तैयार है। हमें जेल भेजो – हमे जेल भेजो का कांग्रेसियों ने नारा लगाया। प्रशासन के निर्देश पर पुलिस ने भारी मशक्कत के साथ करीब 600 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर अस्थायी जेल में बन्द किया। बाद में सभी को रिहा भी कर दिया गया।
     प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सुनील माहेश्वरी ने बताया कि मोदी सरकार ने लोकतंत्र का गला घोंटा है। यह लड़ाई केवल राहुल गांधी की ही नहीं बल्कि 125 करोड़ जनता की भी है। जब लोकतंत्र कमजोर होता है तब जनता के अधिकार भी कमजोर हो जाते हैं। जनता की आवाज उठाने पर सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। 
महेश्वरी ने बताया कि अडानी के मामले को‌ उठाने, सरकार से सवाल पूछने पर राहुल गांधी को टार्गेट किया जा रहा है,। न्हें परेशान किया जा रहा है। विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है। संसद में विपक्ष को बोलने नहीं दिया जा रहा है, बोलने वाले नेताओं की‌ माइक को म्यूट किया‌ जा रहा है।
 
       प्रदर्शन को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सह सचिव और  छत्तीसगढ़ सह प्रभारी विजय जांगिड़े ने भी कार्यकर्ताओं के साथ सहयोग किया। इस दौरान नगर पालिका सिमगा अध्यक्ष भागवत सोनकर, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भरत वर्मा, लक्ष्मी पांडेय, रामबिलास साहू, शिरिज जांगड़े, मनहरण वर्मा, अमर मंडावी, केतुमान साहू, नानू सोनी, आबिद खान, भोगनारायण वर्मा विशेष रुप से नजर आए। नेताओं ने कहा कि भाजपा नेताओं को जिम्मेदारी बनती है कि  प्रधानमंत्री मोदी राहुल गांधी से क्यों डरते हैं।
close