महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का बिगुल..पदयात्रा ,सोशल कैम्पन चलाने का एलान..मतदान केन्द्र तक पहुंचेंगे नेता..खोलेंगे जनविऱोधी नीतियों की पोल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—कांग्रेस पार्टी ने एलान किया है कि बढ़ती महंगाई के खिलाफ देशव्यापी पदयात्रा सोशल मीडिया कैंपेन के माध्यम से जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। अभियान समिति में बिलासपुर से अभय नारायण राय और राघवेन्द्र सिंह को भी शामिल किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभयनारायण राय ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। बढ़ती कीमतों के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने 14 से 29 नवंबर के बीच मतदान केंद्र स्तर पर देशव्यापी जन जागरूकता, संपर्क कार्यक्रम यानी जन-जागरण अभियान चलाने का एलान किया है।

          इस अभियान में पार्टी कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचेगे। इस दौरान मौजूदा केंद्र सरकार की गलत नीतियों के बढ़ती महंगाई की जानकारी लोगों को देंगे। वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता सप्ताह भर पदयात्रा कर महंगाई के खिलाफ जनजागरण अभियान चलायेंगे। सोशल मीडिया के माध्यम से भी केंद्र की जनविरोधी और मुनाफाखोरी नीतियों की पोल खोलेंगे। 

                कार्यक्रम के सुचारू रूप से क्रियान्वयन को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने जन जागरण समिति का गठन किया है। समिति के समन्वयक प्रदेश कांग्रेस महामंत्री पीयुष कोसरे होंगे। इसके अलावा पूर्व जिला अध्यक्ष धमतरी मोहन लालवानी, पूर्व जिला अध्यक्ष मुंगेली आत्मा सिंह क्षत्रिय, एआईसीसी सदस्य पंकज मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता बिलासपुर अभयनारायण राय, पूर्व पार्षद रायपुर गोवर्धन शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष-जिला पंचायत राजनांदगांव सुरेन्द्र दास वैष्णव, प्रदेश महासचिव-युवा कांग्रेस बस्तर सुशील मौर्य, पदाधिकारी-डीसीसी भिलाई संदीप निरंकारी, इंका नेता बिलासपुर राघवेन्द्र सिंह, जिला अध्यक्ष-पिछड़ा वर्ग विभाग रायपुर शीत श्रीवास, प्रदेश किसान कांग्रेस महामंत्री सौरभ निर्वाणी, इंटक नेता हरिशंकर बांसवार, पार्षद अंबिकापुर प्रमोद चौधरी, इंका नेता राहुल इंदुरिया सदस्य होंगे।

close