आरक्षक सरफराज बने कॉप ऑफ मंथ…मर्डर आरोपी को पकड़वाने का कप्ताने दिया तोहफा.. 8 अन्य को भी मिला अवार्ड

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-पुलिस कप्तान संतोष सिंह ने मार्च 2023 में अच्छी पुलिसिंग के लिए जिले के आठ अधिकारी और कर्मचारियों को कॉप ऑफ द मंथ से सम्मानित किया है। पुलिस कप्तान ने सभी अधिकारियों और जवानों को अपने कार्यालय में अवार्ड दिया। इस दौरान विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
विधानसभा सत्र के दौरान विधान सभा सेल में बेहतर कार्य करने को लेकर  पुलिस कप्तान संतोष कुमार सिंह ने उप निरीक्षक मनीष कांत थाना सिटी कोतवाली को सम्मानित किया है। कार्यालय कार्य में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर सहायक उप निरीक्षक राजाराम ध्रुव, लधु अधिनियम, प्रतिबंधक कार्यवाही और उत्तर प्रदेश से 26 तोला सोना समेत आरोपी की गिरफ्तारी में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले प्रधान आरक्षक निर्मल सिंह ठाकुर थाना सिटी कोतवाली को पुलिस कप्तान ने कॉप ऑफ द मंथ का अवार्ड दिया।
पुलिस कप्तान कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कानून-व्यवस्था और विशेष कर नवरात्रि ड्यूटी में उत्कृष्ट कार्य के लिए महिला आरक्षक संगीता नेताम थाना सरकण्डा, पचपेढ़ी के दीपक नायक मर्डर में डाग रोजी के साथ सूझबूझ के साथ आरोपी की पतसासाजी में अहम भूमिका निभाने वाले राममिलन को सम्मानित किया है।
 इसी तरह सकरी थाना क्षेत्र में पत्नी को टुकड़ों में काटकर हत्या को अंजाम  देने वाले आरोपी को पकड़वाने अहम भूमिका निभाने वाले आरक्षक सरफराज खॉंन को पुलिस कप्तान ने कॉप ऑफ द मंथ अवार्ड से सम्मानित किया। आकस्मिक चेकिंग के दौरान 3 आरोपियों  को गिरफ्तारी और 29 मोबाईल बरामद किए जाने पर आरक्षक विकास यादव को भी कॉप ऑफ द मंथ अवार्ड दिया गया। थाना सिविल लाईन, डायल-112 ईवेंट पर तत्काल पहुॅंचकर पीड़ित को मदद पहुंचाने वाले  आरक्षक आशीष वस्त्रकार को भी कॉप ऑफ मंथ का अवार्ड पुलिस कप्तान ने दिया।
 
सम्मान ही नहीं पनिशमेन्ट भी
पुलिस कप्तान संतोष सिंह ने बताया कि जनता से अच्छा व्यवहार जिम्मेदारी और  निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को हमेशा सम्मानित किया जाएगा। अवैध काम में शामिल और अनुशासनहीन आचरण करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होगी। 
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मान कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस कप्तान राहुल देव शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक राजेश श्रीवास्तव,आईपीएस अमर कुमार और स्टॉफ के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित थे।
close