आधा दर्जन से अधिक थानेदारों को बदला गया..पुलिस कप्तान ने लाइन कर्मचारियों को भी दिया मौका..चेंज हुई महिला थाना प्रभारी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—पुलिस कप्तान संतोष सिंह ने आधा दर्जन से अधिक थानों के प्रभारियों को बदल दिया है। कप्तान के कार्यालय से जारी स्थानान्तरण सूची के अनुसार  महिला थाना प्रभारी को भी बदल दिया गया है। जिला विशेष शाखा प्रभारी हरविन्दर सिंह को हिर्री थाना का प्रभारी बनाया गया है। जबकि चकरभाठा थाना प्रभारी को हटाकर महिला थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गयी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

 पुलिस कप्तान कार्यालय से आईपीएस संतोष सिंह ने स्थानान्तरण आदेश जारी किया है। पुलिस कप्तान संतोष कुमार सिंह ने कुल 16 निरीक्षक और उप निरीक्षकों को इधर से ऊधर किया है।स्थानांतरण आदेश के अनुसार जिला विशेष शाखा  प्रभारी हरविन्दर सिंह को हिर्री थाना की जिम्मेदारी दी गयी है। हिर्री थाना प्रभारी सुनील कुर्रे को रक्षित केन्द्र भेजा गया है। निरीक्षक सुखनन्दन पटेल को कोनी से हटाकर रक्षित केन्द्र भेजा गया है।

इसी तरह निरीक्षक कृष्णकांत सिंह को रक्षित केन्द्र से हटाकर रतनपुर थाना प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक उत्तम साहू अब तोरवा थाना प्रभारी की वजाय कोटा प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगे। कोटा थाना प्रभारी दिनेश चन्द्रा अब चकरभाठा की कमान लेंगे। भारती मरकाम को महिला थाना थाना प्रभारी बनाया गया है। उप निरीक्षक हरीश चन्द्र ठाकुर को यातायात से कोतवाली भेजा गया है।

उपनिरीक्षक ओमप्रकाश कुर्रे को रक्षित केन्द्र से बेलगहना चौकी, थाना प्रभारी प्रसाद सिन्हा को रतनपुर से हटाकर कोनी थाना का प्रभार दिया गया है। उप निरीक्षक सरिता तिवारी को महिला थाना से सरकन्डा, उप निरीक्षक हेमन्त सिंह को बेलगहना चौकी से पचपेढ़ी और सहायक उप निरीक्षक अभय खलखों को यातायात से हटाकर रक्षित केन्द्र भेजा गया है। सहायक उप निरीक्षक दीन दयाल सिंह को यातायात से सिरगिट्टी थाना, सहायक उप निरीक्षक सहेत्तर कुर्रे पचपेढ़ी से कोतवाली थाना और सहायक उप निरीक्षक नोहरलाल साहू को यातायात से हटाकर  बिल्हा थाना जाने का आदेश पुलिस कप्तान ने दिया है।

                    

close