DA Hike 2024- कर्मचारियों को कितने भत्ते मिलते है?

Shri Mi
2 Min Read

DA Hike 2024/केंद्रीय कर्मचारियों के डीए (महंगाई भत्ता) में हाल ही में बढ़ोतरी की गई है। केंद्रीय सरकार ने कर्मचारियों को DA 46 प्रतिशत से 50 प्रतिशत कर दिया है। केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को होली से पहले ही बड़ी सौगात दी है। डीए, यानी महंगाई भत्ता, हर साल बढ़ता है. यह लगातार तीसरी बार है कि डीए 4% बढ़ा है। केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार की ओर से डीए ही नहीं. बल्कि और भी कई सारे भत्ते दिए जाते हैं आईए जानते हैं केंद्रीय कर्मचारियों को और कितने भत्ते मिलते हैं. 

Join Our WhatsApp Group Join Now

DA Hike 2024/केंद्रीय कर्मचारियों को DA के अलावा HRA भी दिया जाता है। जिसे हाउस रेंट अलाउंस (HRA) भी कहते हैं। DA की तरह, यह हर कर्मचारी को अलग नहीं मिलता। हर शहर अलग-अलग शुल्क वसूलता है। इसके लिए सातवें वेतन आयोग ने शहरों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया है। X, Y और Z वर्ग हैं। इसलिए कर्मचारियों को HRA दिया जाता है। सरकार ने हाल ही में HRA भी बढ़ा दी है। जिसमें नए घोषणा के बाद से X, Y और Z को 30%, 20% और 10% HRA मिलेगा।

DA Hike 2024/केंद्रीय कर्मचारियों का सरकार पूरा ख्याल रखती है. डीए, hra के अलावा भी और बहुत से भत्ते केंद्रीय कर्मचारियों  के दिए जाते हैं. जिनमें बच्चों की पढ़ाई के खर्चे के लिए चाइल्ड एजुकेशन एलाउंस दिया जाता है. तो ट्रांसफर होने पर और ऑफिस आने जाने के लिए ट्रैवल एलाउंस भी दिया जाता है.इसके साथ ही ड्रेस एलाउंस भी मिलता है और चाइल्ड केयर से जुड़े हुए बाकी अलाउंस भी केंद्रीय कर्मचारियों दिए जाते हैं. 

Increase Wage Rates: मुख्यमंत्री ने की मजदूरी की दरें बढ़ाने का ऐलान

DA Hike – महंगाई भत्ते में चार फीसदी के इजाफे के बाद कितनी बढ़ जाएगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी

TAGGED:
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close