दिग्विजय सिंह कांग्रेस से इस्तीफा के फर्जी पत्र सोशल मीडिया पर डाले जाने की शिकायत थाने में करेंगे

Shri Mi
1 Min Read

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के वायरल हुए फर्जी पत्र ने मध्य प्रदेश की सियासत में हलचल पैदा कर दी है।⁦ सिंह ने इस मामले की पुलिस में शिकायत करने की बात कही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

⁦ राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के 144 उम्मीदवारों की सूची आई। उसके बाद ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के इस्तीफे वाला पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।⁦ इस पत्र को दिग्विजय सिंह ने पूरी तरह फर्जी बताया है।

पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा है, ”भाजपा झूठ फैलाने में माहिर है।

मैंने 1971 में कांग्रेस की सदस्यता ली थी। पद के लिए नहीं, बल्कि विचारधारा से प्रभावित हो कर जुड़ा था और जीवन की आख़िरी सांस तक कांग्रेस में रहूंगा। इस झूठ की मैं पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने रहा हूं।’

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close