दिशा मैदान गयी महिला से छेड़छाड़..फरार आरोपी कोटा में गिरफ्तार..

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—- रतनपुर में महिला महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोपी को कोटा से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम सुनील साहू है। सुनील साहू कोटा का रहने वाला है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

             रतनपुर थानेदार ने बताया कि 15 जून की शाम को महिला घर के पीछे शाम करीब 6 बजे दिशा मैदान गयी। महिला ने बताया कि इस दौरान एक व्यक्ति जंगल की झाड़ी में छिपा था। और छिपकर लगातार देख रहा था।

                    खतरे की आंशका होने पर वह घर लौटने लगी। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ जोर जबरदस्ती का प्रयास कर छेड़छाड़ किया। थानेदार हरविन्दर ने बताया कि महिला की शिकायत को तत्कल दर्ज किया गया।

                            इसी दौरान मुखबीर से जानकारी मिली कि आरोपी का नाम सुनील कुमार साहू है। इस समय अपने घर कोटा स्थित लालीपारा में छिपा है। जानकारी मिलते ही तत्काल मामले की जानकारी से कोटा थानेदार अवगत कराया गया। 

           कोटा पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

TAGGED:
close