जिला क्रिकेट संघ सचिव विन्टेश ने बताया..ट्रायल के बाद स्टेट कैम्प में होगा सलेक्शन..खिलाड़ियों का प्रमाण पत्र देखने के बाद ही होगा रजिस्ट्रेशन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के निर्देशानुसार सत्र 2021 के लिए पुरुष वर्ग के सभी वर्ग का ट्रायल प्रारंभ किया जा रहा है। क्रिकेट संघ बिलासपुर द्वारा डिस्ट्रिक्ट का ट्रायल 15 जुलाई से प्रारंभ होगा।
 
                  बीसीसीआई के दिशा निर्देश पर 15 जुलाई को अंडर-19 , 16 जुलाई को अंडर 16 और सीनियर का ट्रायल 18 जुलाई  2021 को होगा। ट्रायल में खिलाड़ियों के तकनीक और बल्लेबाजीके साथ गेंदबाजी कौशल पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
 
            क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विन्टेश ने बताया कि छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के निर्देशानुसार अंडर 16 का कट ऑफ डेट 1 सितंबर 2005 को होगा। अंडर-19 के कट ऑफ  1 सितंबर 2002 तय किया गया है।
 
             क्रिकेट संघ बिलासपुर कार्यालय  सरजूबगीचा मशानगंज में सुबह 11  बजे से खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन और रेनुअल किया जा रहा है। क्रिकेट संघ बिलासपुर द्वारा आयोजित क्रिकेट ट्रायल के लिए सभी खिलाड़ियों को सुबह 9 बजे बिलासपुर स्थित  राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में उपस्थित होना होगा। सभी खिलाड़ी सफेद पोशाक में अपने किट के साथ ट्रायल में शामिल होंगे। 
 
            ट्रायल के दिन सभी खिलाड़ियों को अपने साथ मार्कशीट , आधारकार्ड, जन्म प्रमाणपत्र की फोटो कॉपी, पासपोर्ट साइज की  फोटो लाना होगा। 500 रुपए जमा करने पर रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। 
 
            विन्टेश ने बताया कि ट्रायल के रबाद 15- 15 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी छत्तीसगढ स्टेट  के लिए ट्रायल कैम्प में शामिल होंगे। राज्यस्तरीय ट्रायल 23 जुलाई को अंडर 19 और 27 जुलाई को अंडर 16 को होगा।। इसके बाद खिलाड़ियों का चयन छत्तीसगढ स्टेट कैंप के लिए किया जायेगा
close