बेलसरी में डीजे वाहन ने युवक को रौंदा…इलाज के दौरान अपोलो में मौत…सकरी पुलिस की सक्रियता से पकड़ाया पिकअप

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
तखतपुर–( टेकचंद कारड़ा)–देर रात बारिश के समय तखतपुर बिलासपुर मुख्य मार्ग बेलसरी में सड़क दुर्घटना में  गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गयी है। युवक को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तखतपुर वार्ड नंबर 3 निवासी ऋतिक सिंह को डीजे गाड़ी ने ठोकर मारा। पुलिस प्रयास से भागते वाहन को सकरी में पकड़ा गया। 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ऋतिक सिंह ठाकुर वार्ड क्रमांक 3 का निवासी है। कल बेलसरी तरफ बेल सरी की तरफ गया। इसी दौरान मुंगेली से बिलासपुर की तरफ जा रहे अनियंत्रित डीजे पिकअप वाहन ने ऋतिक ठाकुर को चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल ऋतिक को आनन फानन मे सिम्स रिफर किया गया। हालत बिगड़ने के बाद ऋतिक को अपोलो हॉस्पिटल रिफर किया गया। 
पिकअप की ठोकर से ऋतिक के सिर में गंभीर चोट पहुंची थी। डॉक्कटरों के अनुसार अत्यधिक रक्तस्राव के कारण घायल युवक की मौत हो गयी।
बेलसरी के स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के बाद डीजे वाहन सड़क दुर्घटना का बिलासपुर की तरफ भागा।  जानकारी सकरी पुलिस को दी गई। सकरी पुलिस ने वाहन को पकड़ा। वाहन की फुटेज के लिए वासुदेव स्टोर तखतपुर में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया।
छानबीन के दौरान सीसीटीवी कैमरे में पाया गया कि पिकअप तेज रफ्तार में मुंगेली से तखतपुर की तरफ जा रहा था।मृतक ऋतिक ठाकुर राजाराम ठाकुर दद्दू ठाकुर राजेंद्र ठाकुर जलेश्वर ठाकुर भुनेश्वर ठाकुर का भतीजा है।  सोनू ठाकुर दीपू ठाकुर मोनू ठाकुर रिंकू ठाकुर के भाई है। सड़क दुर्घटना में ऋतिक की मौत की खबर आने के बाद तखतपुर में स्तब्ध हैं।
close