भारी पड़ गयी सार्वजनिक स्थापन पर नशाखोरी….11 आरोपियों पर गिरी गाज…पुलिस ने यहां से पकड़ा 22 लीटर शराब

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर— तोरवा, चकरभाठा और सिटी कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाकर सार्रवजनिक स्थान पर शराब खोरी करते 11 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चकरभाठा पुलिस ने एक आरोपी को 22 लीटर शराब छीपाकर रखने और अवैध बिक्री के जुर्म में धर दबोचा है। कुल 12 आरोपियों को पुलिस ने अलग अलग धाराओं के तहत अपराध दर्ज करने के बाद जेल दाखिल भी कराया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

5 नशाखोरो पर गिरी पुलिस की गाज

पुलिस कप्तान के विशेष निर्देश पर नशाखोरी और अवैध बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में तोरवा पुलिस ने अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थान पर शराबकोरी करते पांच आरोपियों को धर दबोचा है। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट 36(च) के तहत अपराध दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपियों के नाम 1. अजीत यादव निवासी ग्राम टिकारी थाना मस्तूरी,2. सुग्रीव यादव निवासी टिकारी,3. सत्यनारायण केवट निवासी ध्रुवाकारी थाना पचपेड़ी 4. लक्ष्मण यादव निवासी ग्राम टिकारी थाना मस्तूरी5. कृष्ण कुमार सोनी निवासी देवरीखुर्द थाना तोरवा है।

22 लीटर से अधिक शराब बरामद

चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई कर कनेरी पुल के  नीचे से बोरी में भरकर रखी गयी 22 लीटर शराब बरामद किया है। इसके पहले पुलिस को मुखबीर से जानकारी मिली कि आरोपी  गुपचुप तरीके से शराब की अवैध बिक्री कर रहा है। जानकारी के बाद पुलिस ने कनेरी पुल के नीचे धावा बोला। मौके से करीब 22 लीटर शराब बरामद किया।  इस दौरान आरोपी धनेश्वर प्रसाद कोशले भागने का प्रयास भी कियाा। लेकिन पुलिस टीम ने घेराबन्दी कर आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने शराब बेचने और एकत्रित करने का जुर्म भी कबूल किया। पुलिस ने नगद भी बरामद किया है। आरोपी ने बताया कि दुर्गडीह का रहने वाला है। धनेश्वर के खिलाफ आबकारी की धारा 34(2) का अपराध दर्ज किया किया।

थाना सिटी कोतवली कार्रवाई

चकरभाठा पुलिस ने सार्रवजनिक स्थापन पर शराबखोरी करते 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपियों  का नाम 1. प्रदीप गुप्ता निवासी टिकरापारा 2. सुग्रीव यादव निवासी दयालबंद 3. शिवम हाईट निवासी लालखदान 4. नवीन वस्त्रकार निवासी गायत्री विद्या मंदिर,तोरवा 5. दिनेश लालवानी निवासी सत्यम विहार बंधवापारा और 6. राज बुधवानी निवासी सिंधी कॉलोनी है। सभी के खिलाफ आबकारी की धारा 36(च) का अपराध दर्ज किया गया है।

close