निगम सामान्य सभा में स्मार्ट सिटी और सिवरेज की गूंज.. खोदापुर का भी मुद्दा उठा…किसने क्या कहा..पढ़ें खबर..

BHASKAR MISHRA
6 Min Read

बिलासपुर–निगम सामान्य सभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष में जमकर कटाक्ष देखने को मिला। एक समय विपक्षी भाजपा नेता खुद के गोल पोस्ट में गोल मारते दिखाई दिए। स्मार्ट सिटी और सिवरेज के मुद्दे पर सत्ता पक्ष समेत सभापति और मेयर भाजपा पार्षदों को कटाक्ष भरा जवाब दिया। विजय केशरवानी ने सिवरेज पर सवाल जवाब के दौरान कहा कि अभी तक तो भाजपा ने शहर को खोदापुर बनाकर रखा था। बड़े-बड़े गड्ढों को धीरे धीरे भरा जा रहा है। भाजपा नेताओं को इसके लिए थोड़ा धैर्य रखना पड़ेगा। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

             निगम में सामान्य सभा में शहर विकास और स्थिति को लेकर जमकर वाद विवाद हुआ। सवाल जवाब के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष में जमकर नोकझोंक हुई। बीच बचाव में सभापति शेख नजरूद्दी ने भी विपक्ष को जमकर आड़े हाथ लिया। शेख नजरूद्दीन ने कहा कि शहर की इस समय जो हालात हैं…उसके लिए सीधे तौर पर भाजपा के लोग जिम्मेदार हैं। आज विकास का रोना रो रहे है।

             सामान्य सभा में कुल 19 एजेन्डा को सर्वसम्मति के साथ पास किया गया। एक घण्टे के प्रश्ननोत्तरी कार्यक्रम में कुल 12 सवालों का जवाब आया। इसके बाद सभापति शेख नजरूद्दीन ने सभी पार्षदों को सवाल के लिए पांच मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया। मेयर और एमआईसी सदस्यों ने सवालों का जवाब भी दिया।

रिकार्ड तोड़ बोरिंग का काम

                     पानी समस्या और बोरिंग के सवाल पर मेयर ने बताया कि पिछले तीन साल में पानी समस्या को दूर करने जितना काम हुआ। पिछले पन्द्रह साल में नहीं किया गया है। तीन साल के भीतर कुल 175 बोरिंग कराए गए। एक वार्ड का भ्रमण करता हूं। स्थानीय पार्षदों के अलावा आम जनता से संवाद करता रहता हूं। आने वाले समय में गर्मी के पहले जिन क्षेत्रों में पानी की समस्या है। बोरिंग का काम कर समस्या को दूर किया जाएगा।

 स्मार्ट सिटी कार्य का विस्तार

               भाजपा नेता अशोक विधानी, राजेश सिंह और विजय ताम्रकार ने कहा कि सिर्फ 20 वार्डों तक ही नहीं..बल्कि स्मार्ट सिटी जैसा काम अन्य वार्डों में भी कराया जाए। मेयर ने सवाल का जवाब दिया। इसके पहले सभापति शेख नजरूद्दीन ने चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा नेताओं को सत्ता में रहने के दौरान ऐसा सोचना चाहिए था।  उन्होने मेयर और सभापति समेत किसी जनप्रतिनिधी को कमेटी में रखने की पैरवी को नजर अंदाज किया है। सभापति ने अशोक विधानी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि जहां आज आप हैं..वहां पर कभी मैं हुआ करता था। और आज जहां मैं हूं..वहां आप हुआ करते थे। इस बारे में यदि पहले प्रयास करते तो बात कुछ और होती।

 गांव को शहर की तरह सुविधा का प्रयास

         राजेश सिंह के सवाल पर मेयर ने कहा कि हमारा प्रयास है कि निगम क्षेत्र में जोड़े गए पंचायतों का विकास शहरी मानक के अनुसार किया जाए। राशि की कमी है…। हम एक प्रस्ताव प्रदेश और जिला प्रशासन को दिए हैं। डीएमएफ राशि से निगम ग्रामीण क्षेत्रों का विकास किया जाए।

            सुनीता मानिकपुरी के एलई़डी और बिजली समस्या के सवाल पर मेयर रामशरण ने बताया कि शासन की तरह जो भी राशि मिली उसका सभी वार्डों में बराबर वितरण किया गया। राशि की व्यवस्था करेंगे। सभी पार्षदों और एल्डरमैन को बताना चाहूंगा..कि अपने मद से बिजली पानी की व्यवस्था करें। आखिर वह राशि  भी जनता के विकास के लिए है। खुद वह भी ऐसा करेंगे। 

सिवरेज और खोदापुर का उठा मुद्दा

                    भाजपा नेता विजय ताम्रकार ने शहर के विकास में सड़क के गड्ढों का मुद्दा उठाया। एमआईसी विजय केशरवानी ने कहा कि सवाल उठता है कि आखिर इसके लिए जिम्मेदार कौन है। अभी-अभी तो शहर का विकास तेजी से हो रहा है। भाजपा सरकार ने बिलासपुर को खोदापुर बना दिया था। पिछले दो तीन साल से गड्ढों को ठीक किया जा रहा है। भाजपा नेताओं को थोड़ा सब्र तो रखना ही होगा। इतना सुनते ही भाजपा नेताओं ने जमकर बवाल मचाया।

                    मेयर ने आयुक्त को निर्देश दिया कि सिवरेज कम्पनी के साथ बैठें। वस्तुस्थिति का जायजा लेकर समस्याओं को जल्द से जल्द निराकरण करें।

शहर को सायकल ट्रैक नहीं..ठीक ठाक सड़क चाहिए

                     भाजपा नेत्री सुनीता मानिकपुरी ने बताया कि निगम ने 9 करोड़ की लागत से शहर में सायकल ट्रैक प्रस्ताव भेजा है। यह जानते हुए भी कि शहर में अच्छी सड़क और पानी की व्यवस्था नहीं है। इतनी बड़ी राशि फजूल में खर्च करने की वजाय शहर के विकास में लगायी जाए। समझ में नहीं आता कि आखिर सायकल ट्रैक की जरूरत ही क्या है। क्या इस पर अतिक्रमण का प्लान बनाया जा रहा है।

प्रस्ताव पास करने का आया प्रस्ताव

                निगम के सभी वार्डों को स्मार्टी सिटी की तरह विकसित किया जाए। मामले में राशि के लिए उपस्थित पार्षदों ने एकसुर में प्रस्ताव लाने को कहा।

close