बिलासपुर—पचपेढी पुलिस ने 302 के आरोपी को घटना के बाद चंद घटों में गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया है। आरोपी का नाम शान्तनु यादव है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि रोज की लड़ाई झगडा से तंग आकर दामाद सास को जान से मार डाला। पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान आरोपी से अपराध में उपयोग किए गए गमछा, मोटर सायकल और मोबाईल बरामद किया है।
पचपेढ़ी पुलिस के अनुसार 17 अक्टूबर की दोपहर 2 बजे जानकारी मिली कि अमलडिहा स्थित झरियापारा निवासी कुन्ती बाई की लाश घर में मिली है। घटना के समय घर में कोई नहीं था। घटना की जानकारी कुन्ती बाई की बेटी ने दी। मौके पर पहुंचने के बाद पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि विधवा कुन्ती बाई भटट की उम्र 70 साल है।
मर्ग जाच के दौरान मृतिका कुन्ती बाई की पीएम रिपोर्ट के आधार पर शान्तनू यादव के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ को अंजाम दिया गया। आरोपी ने कड़ाई से पूछताछ के दौरान बताया की उसकी पत्नि निर्मला यादव को बाहर काम में जाने से मना करता था। इस बात को लेकर उसकी पत्नी लड़ाई झगडा करती थी। सास कुन्ती बाई पत्नी का साथ देती थी। 18 अक्टूबर 2023 को भी घर आया। पत्नी घर पर नहीं थी…इसी दौरान सास ने उसके साथ गाली गलौच करना शुरू कर दिया।
आोपी ने बताया कि रोज-रोज के लडाई झगडे से तंग आकर गमछा से मुंह दबा कर हत्या कर दिया। आरोपी ने जानकारी दिया कि गमछा को हत्याके बाद जोंधरा ईटा भट्ठा में छिपा कर रखा है। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर गमछा और मोबाइल को बरामद किया। विधिवत गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर केन्द्रीय जेल भेजा गया है।
Join WhatsApp Group Join Now