पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा में शामिल

Shri Mi
3 Min Read

संयुक्त आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। संयुक्त आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे किरण कुमार रेड्डी शुक्रवार (7 अप्रैल) को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। इस दौरान दिल्ली में उन्होंने कहा कि कभी नहीं सोचा था कि कांग्रेस पार्टी छोड़ूंगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

कांग्रेस पार्टी लोगों के मत को नहीं समझ पा रही- संयुक्त आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने कहा, “कांग्रेस पार्टी लोगों के मत को नहीं समझ पा रही है। कांग्रेस पार्टी न तो विश्लेषण कर रही है कि गलती क्या है और न ही वे सही करना चाहते हैं। वह यही सोचने हैं कि मैं ही सही हूं और देश की जनता सहित बाकी सब गलत हैं। इसी विचारधारा कि वजह से मैंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया।”

किरण कुमार रेड्डी ने आगे कहा, “कांग्रेस आलाकमान के गलत फैसलों की वजह से राज्य दर राज्य पार्टी टूट रही, यह एक राज्य की बात नहीं। एक पुरानी कहानी है कि मेरा राजा बहुत बुद्धिमान है वह अपने आप नहीं सोचता और न ही किसी का सुझाव मानता है। आप सबको पता चल गया होगा कि मैं क्या कहना चाहता हूं।”

कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे किरण कुमार रेड्डी ने राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी ज्वाइन करने के तुरंत बाद दिल्ली में बीजेपी हेडक्वार्टर में प्रेस को संबोधित करते हुए किरण ने कहा, “कांग्रेस लोगों तक नहीं पहुंच पा रही है और आलाकमान के गलत फैसलों की वजह से पार्टी राज्य दर राज्य टूट रही है। यह एक राज्य की बात नहीं लगभग-लगभग सभी राज्यों का यही हाल है।”

पीएम मोदी से प्रभावित हैं किरण कुमार रेड्डी

वहीं, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इस मौके पर कहा कि किरण कुमार रेड्डी के परिवार के कई सदस्य कांग्रेस में थे। कुछ समय पहले जब मैं उनसे मिला तो उन्होंने मुझे बताया कि वह पीएम मोदी से प्रभावित हैं इसलिए वह आज बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि किरण भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी लड़ाई को और मजबूत करेंगे क्योंकि एक विधायक और मंत्री के रूप में उनकी छवि बहुत साफ रही है।

2014 में भी दिया था कांग्रेस से इस्तीफा

हालांकि ये पहली बार नहीं था जब किरण कुमार ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया है। इससे पहले भी उन्होंने 2014 में तत्कालीन यूपीए सरकार के आंध्र प्रदेश को विभाजित करने और तेलंगाना को अलग करने के फैसले के विरोध में कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने इस्तीफा देने के तुरंत बाद अपनी पार्टी ‘जय समैक्य आंध्र’ बनाई। पर 2014 के चुनावों में पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया जिसके बाद रेड्डी ने दोबारा कांग्रेस ज्वाइन कर ली।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close