धान खरीदी केन्द्र में मिलेगा निशुल्क भोजन..मण्डी अध्यक्ष ने बताया..समर्थन मूल्य बढ़ने से धरती पुत्रों में भारी उत्साह

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—समर्थन मूल्य में बृद्धि की खुशी में बेलगहना मण्डी क्षेत्र के केन्दा सहकारी समिति में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मण्डी अध्यश्र संदीप शुक्ला की अगुवाई में किसानों ने किसान पुत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार जाहिर किया। संदीप शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में किसानों का तेजी से चहुंमुखी विकास हुआ है। किसानों की खुशियां देखते ही बनती है। 
 
                  धान उपार्जन केन्द्र केन्दा स्थित सहकारी समिति के प्रांगण में धान बेचने पहुंच रहे किसानों के लिए भोजन व्यवस्था का शुभारम्भ किया गया। मण्डी अध्यक्ष संदीप शुक्ला की अगुवाई में कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। उपस्थित सभी किसानों ने भोजन व्यवस्था को लेकर खुशियों का इजहार किया। 
 
           संदीप शुक्ला ने बताया कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य  है। प्रदेश के चहुंमुखी विकास में किसानों की भूमिका अहम् है। यह सब कुछ किसान नेता और प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के कारहण ही संभव हुआ है। संदीप ने कहा कि धान का समर्थन मूल्य 2640 रूपए एलान के बाद किसानों में जबरदस्त उत्साह है। किसान लगातार खून पसीने से तैयार अपनी उपज को तेजी के साथ धान खरीदी केन्द्र लेकर पहुंच रहे है।
 
                  धान खरीदी केन्द्र में भीड़ की स्थिति और किसानों की सुविधा को ध्यान में रखकर केन्दा स्थित धान उपार्जन केन्द्र में निशुल्क भोजन व्यवस्था की व्यवस्था की गयी है। किसानों को भोजन पानी को लेकर परेशान होने की जरूरत नही है। संदीप ने बताया कि पिसले साल की तुलना मे इस वर्ष पंजीयन मे बढ़ोतरी हुई है। रिकॉर्ड तोड़ धान खरीदी की संभावना इंकार नहीं किया जा सकता है।
 
            संदीप शुक्ला के अनुसार पिछले साल भी धान उपार्जन केंद्र मे किसानों के लिए निशुल्क भोजन पानी की व्यवस्था की गयी थी।इस साल भी परम्परा का पालन करते हुए केंदा सहकारी समिति मे भोजन व्यवस्था का शुभारम्भ किया गया है।  अभियान धान खरीदी तारीख तक चलेगा। 
 
                                निशुल्क भोजन व्यवस्था शुभारम्भ कार्यक्रम के दौारन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामचंद्र पैकरा, किसान कांग्रेस महामंत्री शिवदत्त पाण्डेय, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष हैप्पी गुप्ता, सुखसागर दास मानिकपुरी, मनमोहन दास,प्रबंधक सुरेंद्र गुप्ता,हेमंत कैवर्त, बेचने सिँह, हरि प्रजापति, मनोज बाजपेई,राजेंद्र उरांव, गोविन्द किंडो, राजेंद्र पटेल, रमाशंकर यादव एवं किसान उपस्थित थे।
 
 
 
close