यहां राजा और रानी पर दांव लगाते पकड़ाए जुआरी…पुलिस कार्रवाई में दसो जुआरी गिरफ्तार…नए नियम के तहत कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—मल्हार पुलिस ने दस जुआरियों को राजा रानी और जोकर दांव लगाते घेराबन्दी के बाद गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास नगद समेत ताश की गड़्डी बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनिमयम की धारा तीन के तहत अपराध दर्ज किया है। इसके साथ ही सभी जुआरियों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।

पकड़े गए जुआरियों का नाम पता ठिकाना

1) सूरज केवट पिता रामप्रसाद निवासी मल्हार,2) अनिल कुमार निवासी अकोला,3) धरमजीत निषाद निवासी जैतपुर 4) छोटू केवट निवासी मल्हार, 5) सनातन थवाईत निवासी मल्हार,6) भारत केवट निवासी मल्हार 7) शिव कुमार केवट निवासी मल्हार 8) राजकुमार केवटनिवासी मल्हार है।

 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुलदेव शर्मा ने मल्हार चोकी को जानकारी मिली कि कुछ लोग मल्हार स्थित नहर के पास राजा रानी और जोकर पर दांव लगा रहे हैं। खबर मिलते ही पुलिस टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। पुलिस टीम ने मौके पर जुआरियों को दांव लगाते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यद्यपि पुलिस को देखते ही जुआरियों ने भागने का प्रयास किया। लेकिन घेराबन्दी कर 8 जुआरियों को धर दबोचा गया।

पुलिस टीम ने इस दौरान पकड़े गए आठो आरोपियों के पास से करीब 11 हजार से अधिक बरामद किया है। साथ ही ताश की गड़़्डी भी जब्त किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ एक्ट 3 की कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया।

close