आपरेशन निजात…मस्तूरी के गांजा तस्कर सरकंडा मे गिरफ्तार…दोनो न्यायालय में पेश..गांजा समेत मोटरसायकल भी बरामद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर——आपरेशन निजात के तहत सरकन्डा पुलिस ने दो अलग अलग कार्रवाई के दौरान गांजा बिक्री करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से गांजा समेत मोटरसायकल जब्त किया गया है। दोनों के खिलाफ विधिसम्मत एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपियों का नाम मल्हार मस्तूसरी निवासी मन्नू लहरे और मस्तूरी थाना क्षेत्र स्थित बकरकुदा निवनासी ऋषि कपूर रात्रे है। दोनो आरोपियों ने अटल आवास सरकंडा में रहकर गांजा बिक्री का अपराध कबूल किया है।
सरकन्डा थाना प्रभारी फैजूद होदा ने बताया कि पुलिस कप्तान संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर लगातार नशा मुक्ति समेत अन्य अपराधियों के खिलाफ आपरेशन निजात चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुखबीर से जानकारी मिली कि बहतराई स्टेडियम के आगे अटल आवास नहरपारा तिगड्डा के पास एक व्यक्ति मोटरसायकल से गांजा लेकर बिक्री करने जा रहा है। 
जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी पूजा कुमार के दिशा निर्देश पर पुलिस टीम के साथ निखिल अटल आवास नहर के पास घेराबन्दी कर संदेही मन्नू लहरे को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान मन्नू ने बताया कि  वह मल्हार का रहने वाला है। हाल फिलहाल अटल आवास सरकन्डा में रहता है। जांच पड़ताल के दौरान आरोपी के पास से करीब ढाई किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। मोटर सायकल क्रमांक CG 10 AA 7408  को भी जब्त किया गया।  आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गयी है। 
 फैजूल होदा ने बताया कि इसी तरह मुखबीर की सूचना पर राजकिशोर नगर स्थित बजरंग बली मंदिर के सामने एक व्यक्ति को गांजा के साथ पकड़ा गया है। आरोपी गांजा रखकर ग्राहक की तलाश कर रहा था। आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना नाम बकरकुदा निवासी ऋषि कपूर रात्रे बतया। आरोपी ने जानकारी दिया कि हाल फिलहाल अटल आवास में ही रहता है। आरोपी से पुलिस ने करीब सवा दो किलो गांजा जब्त किया। दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया गया है।
close