Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी में भी आई भारी गिरावट, जानें आज के लेटेस्ट भाव

Shri Mi
4 Min Read

Gold Price Today:आपको बता दें सोना-चांदी के दाम में (Sona Chandi ka Bhav) निरंतर उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। सप्ताह के पहले व्यवसायिक दिन सोमवार को गोल्ड और सिल्वर की कीमतों (Gold-Silver Price Today) में गिरावट देखने को मिल रही है। mcx एक्सचेंज पर सोने का घरेलू वायदा भाव (Gold Price Today) गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

mcx पर सोमवार सुबह   गिरावट के साथ सोना 59601 रूपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा मूल्य (Silver Price Today) में भी गिरावट आई है। वैश्विक बाजार में भी सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली।Gold Price Today

सोने-चांदी के रेट में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहता है। निवेश के लिए सोने को सबसे सेफ एसेट माना जाता है। जिस वजह से हर दिन जारी रेट पर लोगों की पैनी नजर रहती है।

वहीं शादियों का सीजन फिर से शुरू होने वाला है। लेकिन इसी बीच बढ़ती मांग की वजह से सोना-चांदी भी दिनों-दिन महंगा होते जा रहा है। वहीं आज सोने के भाव (Gold Price) फिर घट गए हैं। वहीं आज चांदी दामों में (Silver Price) भी कमी आ गई है। आइए चलिए जान लेते हैं कि आज आपको सोना या चांदी किस भाव पर मिलेगा।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, रविवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 60308 रूपए प्रति 10 ग्राम था जो सप्ताह के पहले कारोबारी दिन आज (सोमवार) सुबह 59601 रूपए पर आ गया है। इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी सस्ता हुआ है।Gold Price Today

आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम घटकर 59362 रूपए पहुंच गए हैं। वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना आज 54595 रूपए का हो गया है। इसके अतिरिक्त, 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम 44701 पर आ गए हैं। वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड आज सस्ता होकर 34867 रूपए में आ गया है। इसके अतिरिक्त, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 71423 रूपए की हो गई है।

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा गोल्ड की प्योरिटी जानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट गोल्ड के गहनों पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। अधिकांश गोल्ड 22 कैरेट में बिकता है। वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का उपयोग भी करते हैं। कैरेट 24 से अधिक नहीं होता और जितना अधिक कैरेट होगा, गोल्ड उतना ही प्योर कहलाता है।

मिस्ड कॉल से जानें भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड आभूषणों के खुदरा रेट के विषय में जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के माध्यम से आपको रेट्स मिल जाएंगे। इसके अतिरिक्त निरंतर अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close