चार महीने से फरार आदतन बदमाश पकड़ाया..दूसरा आरोपी अभी भी गिरफ्त से दूर…दावा..जल्द ही पकड़ाएगा आरोपी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—– घर घुसकर मारपीट के फरार आरोपी को चार महीने बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी राहुल माखीजा सकरी का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार आरोपी आदतन बदमाश है। उसके खिलाफ थाना में कई प्रकार के गंभीर आरोप भी दर्ज है। पुलिस के अनुसार मारपीट मामले में राहुल माखीजा के साथी आदतन बदमाश फिलहाल फरार है। पुलिस का दावा है कि फरार आरोपी को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। 
सकरी पुलिस के अनुसार ऋतु मरकाम ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 31 दिसम्बर 2022 की रात्रि करीब 1.30 बजे अपने घर में थी। इसी दौरान आरोपी राहूल माखिजा और विक्की पाण्डे दोनों घर में जबरन घूर गए। दोनो ने आते ही घर में रखे सामान को तोड़ फोड़ करना शुरू कर दिया। दोनो को जब ऐसा करने से रोका गया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दिया। 
पीड़िता की रिपोर्ट को दर्ज करने के बाद विवेचना में लिया गया। कार्रवाई के दौरान जानकारी मिली की दोनो आरोपी घटना के बाद पुलिस से बचने फरार हैं। इसी बीच मुखबीर से जानकारी मिली कि आरोपी राहुल माखीजा अचानक वापस आकर अन्य महिला के साथ मारपीट किया है। मामले को तत्काल गंभीरता से लेते पुलिस टीम मौके पर पहुंच आरोपी राहुल माखीजा को गिरफ्तार किया गया। 
पूछताछ के दौरानर आरोपी ने अपराध कबूल किया है। आरोपी को प्रमाण के साथ गिरफतार करने के बाद न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
close