पोर्न विडियो डाउनलोड करना पड़ा भारी..दिल्ली की सूचना पर देवरीखुर्द में पकड़ाए आरोपी..दोनों को भेजा गया जेल..पढ़े खबर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— रायपुर पुलिस मुख्यालय की सूचना और पुलिस कप्तान दीपक झा के निर्देश पर चाइल्ड पोर्नग्राफी में शामिल दो आरोपियों को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी देवरीखुर्द के रहने वाले हैं,तोरवा थानेदार परिवेश तिवारी ने बताया कि दिल्ली स्थित विशेष अपराध शाखा से रायपुर स्थित पीएचक्यू को जानकारी मिली कि…बिलासपुर में चाइल्ड पोर्नोग्राफी का मामला है। बिलासपुर शहर के दो अलग अलग व्यक्ति आनलाइन  चाइल्ड पोर्नोग्राफी में शामिल है। दोनो आरोपियों ने  बच्चो की अश्लील वीडियो डाउनलोड किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 दिल्ली से पीएचक्यू को पोर्नोग्राफी विडियो भी भेजा गया। पुलिस मुख्यालय से मामले की जानकारी तत्काल पुलिस कप्तान दीपक झा को दी गयी। पुलिस कप्तान के निर्देश पर तोरवा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी टीम के साथ दोनों आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए दोनो आरोपी देवरीखुर्द के रहने वाले है। दोनो का नाम शुभम विश्वकर्मा और प्रेम कुमार पाटले है। दोनों के खिलाफ तोरवा पुलिस ने अलग अलग अपराध दर्ज किया है। आरोपियों के पास से अश्लील विडियो क्लिप भी बरामद किया गया है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 509 और आईटी एक्ट 67 के तहत अपराध दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय के सामने पेश किया गया है।

close