हर्षिता ने कहा..अपराधी मस्त..जनता त्रस्त..कांग्रेस ने प्रदेश को बना दिया अपराधगढ़..महिलाओं को जीना हुआ मुश्किल

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—-प्रदेश में अपराधी माफ़िया मस्त है…पुलिस सुस्त है…राज्य का आम आदमी त्रस्त है.. यह बातें महिला मोर्चा की बैठक में छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था कटाक्ष करते हुए राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय ने कही। हर्षिता पाण्डेय ने बताया कि कांग्रेस सरकार की वादा खिलाफी से जनता में आक्रोश है। महिलाओं के विरुद्ध अपराध बढ़ गए है। 
 
                 राज्य महिला आयोग पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पांडेय ने प्रदेश की खराब होती कानून व्यवस्था, महिलाओं  पर बढ़ते अपराध के लिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। तखतपुर में आयोजित महिला मोर्चा की बैठक में हर्षिता ने कांग्रेस सरकार पर जनता के साथ वादा खिलाफ़ी का आरोप लगाया। उन्होने कहा कि राज्य में पुलिस सुस्त, अपराधी मस्त..और आम आदमी त्रस्त है। 
 
              महिला मण्डल की बैठक को संबोधन में हर्षिता पांडेय  ने कहा कि छत्तीसगढ़ पिछले ढाई साल में अपराधगढ़ में तब्दील हो चुका है।राज्य में महिलाओं पर अत्याचार काफी बढ़ गए हैं। औसतन प्रतिदिन गम्भीर प्रव्रत्ति के 8 से 10 मामले सामने आ रहे हैं। अनुसूचित जाति और  आदिवासी समाज की बहनों के साथ दुराचार बढ़ गया है। सरकार अपराध को नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल है।
               
                      अपने संबोधन भाजपा नेत्री ने कहा कि शराब बंदी,महिला समूह के क़र्ज़ माफ़, विधवा/निराश्रित पेंशन बढ़ाने, बेरोज़गारी भत्ता और  किसानो को बोनस के साथ 2500 रूपए में  धान खरीदने का वादा..वादा ही साबित हुआ है। 
 
                  हर्षिता ने बताया कि महिला स्वयं सहायता समूह गठन, उन्हें रेडी टू ईट माध्यान्ह भोजन,मुख्य मंत्री कन्या विवाह योजना ,महिलाओं के नाम के राशन कार्ड,महिलाओं को मोबाइल वितरण ,युवाओं को लैप्टॉप वितरण ,बुज़ुर्गों को तीर्थ यात्रा योजना, पीडीएस मॉडल जैसे सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाएं डॉ रमन सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल की देन है। सारी योजनाएं कांग्रेस सरकार बन्द हो गयी है। अज केवल और केवल मोदी सरकार की कल्याण कारी योजनाएं ही चल रही है। केन्द्र सरकार की सारी योजनाएं देश के विकास में मील का पत्थर साबित हो रही है। 
 
                     इस अवसर पर मालती यादव महिला मोर्चा अध्यक्ष श्यामा रामानंदी रमा कश्यप प्रतिभा देवांगन सीमा श्रीवास मंजू गौराहा माया ठाकुर अंबिका साहू सीमा यादव सुरेखा सिंह ठाकुर लता कश्यप अहिल्या ध्रुव रामेश्वरी साहू लक्ष्मण कौशिक निर्मला साहू पार्वती धनेश्वरी यादव हेमलता निर्मलकर मीना कौशिक गीता व सरकार माधुरी दुबे संतोषी रजक गायत्री पटेल संतोषी साहू हीरामणि आनंद कल्याणी कश्यप सुभद्रा कौशिक नेता ठाकुर सीमा पांडे सुरेखा रजक अंबालिका कश्यप मीरा कुंभकार द्रोपति कौशिक चमेली चल मानिकपुरी राधिका सिंगल आशा कौन से गायत्री कौन सी कुमार साहू सविता पटेल दुर्गा ठाकुर आशा कश्यप लताबाई नेहा पांडे पूर्णिमा यादव रजनी वस्त्र कार अमेरिका साहू राजकुमारी शर्मा सतीश कौशिक साक्षी तुलानी जयंती देवी यादव कौशल्या साहू मालती धुरी व कार्यक्रम का संचालन प्रियंका कश्यप व आभार प्रदर्शन प्रतिभा कांशी देवागन द्वारा किया गया वही महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारी गण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close