भारी मात्रा में गांजा बरामद…ट्राली बैग में छिपाकर तस्करी करते पकड़ाया आरोपी…गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर—सिरगिट्टी पुलिस आपरेशन प्रहार अभियान चलाकर लोको कालोनी के पास गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने करीब 9 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी का नाम सीधी मध्यप्रदेश निवासी सरोज महापात्र है। गिरफ्तारी के बाद न्यायालय के हवाले किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

सिरगिट्टी पुलिस ने मुखबीर की विशेष सूचना पर लोको कालोनी के पास 16 अप्रैल को धावा बोला। मौके से एक व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान आरोपी सरोज महापात्र ने बताया कि वह बोण्डामुडा सीधी मध्यप्रदेश का रहने वाला है।

आरोपी के पास से एक ट्राली बैग को बरामद किया गया। जांच पड़ताल के दौरान बैग से करीब 9 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 20 (बी) का अपराध दर्ज किया गया है। गिरफ्ताी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

close