विशाल युवा सम्मेलन का होगा आयोजन..भाजयुमो ने कहा..हमलावर आरोपी को जल्द करें गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
सीपत- बिलासपुर–(रियाज अशरफी)—भारत के गौरव युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती पर सीपत में विशाल युवा सम्मेलन आयोजन किए जाने को लेकर भाजयुमो सीपत मंडल की बैठक हुई। बैठक में का आयोजन दोपहर 3 बजे रेस्ट हाउस में किया गया। बैठक में वरिष्ठ नेता दिलेन्द्र कौशिल,जिला भाजयुमो उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, जिला प्रशिक्षण प्रमुख हरिकेश गुप्ता, भाजयुमो सीपत मंडल अध्यक्ष तुषार चंद्राकर विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक के दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने 12 जनवरी 2022 को होने वाले युवा सम्मेलन कार्यक्रम का रूपरेखा को सबके सामने पेश किया। उपस्थित सभी लोगो ने युवा सम्मेलन को विशाल रूप में मनाने का फैसला किया। साथ ही हर सम्भव मदद का आश्वासन भी दिया।
 
भाजयुमो कार्यकर्ता पर हमले की थाना प्रभारी से लिखित शिकायत
 
              लुतरा शरीफ में उर्स आयोजन के दौरान भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता जय केवट पर जानलेवा हमला की भाजपा नेताओं आक्रोश जाहिर किया। भाजयुमो नेताओं ने घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर तत्काल कार्यवाही की मांग की है। भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष तुषार चंद्राकर की अगुवाई में भाजपा नेताओं ने सीपत थाना प्रभारी को ज्ञापन दिया। 
 
              इस अवसर पर दिलेन्द्र कौशिल,जिला भाजयुमो उपाध्यक्ष दीपक शर्मा हरिकेश गुप्ता, अमित पाटनवार दिनेश विजय, विवेक पाटनवार, पुष्पेंद्र दास,मानिकपुरी मनीष जयसवाल, दिव्यानंद पाटनवार, महेंद्र पाटनवार, बृजनंदन, रत्नेश, देवेंद्र चंद्राकर, अमित छतरी, संतोष साहू, संजय केवट ,आशीष, घनश्याम गंधर्व, अंकित,  अमन, सोनू निर्मलकर ,जितेश , सूर्यप्रकाश, वीरेंद्र,  मनीष, नवीन बड़ी संख्या में भाजयुमो के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
close