मेरा बिलासपुर

पति और बेटा ने आग से झुलसी महिला को पहचाना..पुलिस महिला का नाम बताया..राजरानी…अब आरोपियों की तलाश

पिता और बेटा ने जलकर मरने वाली महिला को पहचाना

बिलासपुर—दो दिन पहले महावीर नगर की तरफ ठेढाडबरी सड़क पर बेसुध पड़ी 70 प्रतिशत जली महिला को पुलिस ने सिम्स में दाखिल कराया था। एक दिन पहले ही महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस को छानबीन के दौरान जानकारी मिली है कि महिला का नाम राजरानी गुप्ता है। परसदा थाना सकरी की रहने वाली है।
 
दो दिन पहले महावीर नगर से ढेढाडबरी की तरफ जाने वाली सड़क पर बेसुध पायी गयी 70 प्रतिशत जल चुकी महिला की पहचान राजराधी गुप्ता के रूप किया है। पुलिस के अनुसार महिला का नाम राजरानी गुप्ता है। महिला की सिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गयी है। पुलिस के अनुसार महिला की पहचान उसके पति और बेटा ने किया है।
सिविल लाइन पुलिस के अनुसार पत्र पत्रिकाओं से जानकारी मिलने के बाद महिला के परिजन पुलिस के पास पहुंचे। परसदा निवासी संतोष कुमार गुप्ता ने अंगूठी, नथनी और ढोलक देखने के बाद जलकर मरने वाली महिला को अपनी पत्नी बताया। इसी तरह ओम प्रकाश गुप्ता ने जलकर मरने वाली महिला को मां बताया। परिजनों ने बताया कि मृतिका का नाम राजरानी गुप्ता है।

Freispiele Abzüglich Mr Bet Prämie Prämie Einzahlung 2022
Back to top button
close
YOUR EXISTING AD GOES HERE