आईजी ने बाढ़ क्षेत्र का लिया जायजा..प्रभावितों से किया संवाद.टीम को स्टापर लगाने का दिया आदेश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—आई.जी. रतनलाल डांगी तड़के सुबह शिवरीनारायण पहुँचकर बाढ़ क्षेत्र का जायजा लिया। एसपी विजय अग्रवाल से पिछले दो-तीन में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति को लेकर जानकारी हासिल किया। आईजी ने इस दौरान बाढ़ प्रभावित लोगों से संवाद भी किया। साथ ही पुल से ऊपर बहते पानी को भी देखा और जरूर दिशा निर्देश भी दिया।
                         आईजी रतनलाल डांगी तड़के जांजगीर पहुंचकर पुलिस कप्तान विजय अग्रवाल के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। आपदा से निपटलने व्यवस्था और तैयारियों का जायजा लिया। शिवरीनारायण और गिधौरी के बीच महानदी पर बने पुल का निरीक्षण किया। पुल से काफ़ी ऊपर तक पानी बहाव के मद्देनजर रेस्क्यू टीम को पल पल की गतिविधियों पर रखने का निर्देश बी दिया।
        इस दौरान आईजी और पुलिस कप्तान रेस्क्यू के लिए बोट के साथ तैयार होमगार्ड के जवानो से बातचीत कर किसी भी प्रकार की स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा। पुलिस बल को सुरक्षा की दृष्टि से आवागमन बंद करने को कहा।  सड़क पर पर्याप्त स्टापर लगाने का  निर्देश भी दिया।
            इस दौरान आईजी ने बाढ़ का पानी देखने पहुंचे लोगों को नदी से दूर रहने की समझाइश देते हुए सतर्क रहने की बात कही।  आईजी ने भरा क्षेत्र के साराडीह और सकरापाली स्थित अस्थाई राहत कैम्प का भ्रमण किया । प्राथमिक स्कूल सकरापाली कैम्प पहुंचकर लोगों से संवाद किया। साथ ही किसी भी प्रकार की चिंता नही करने को कहा।
          प्रभावित लोगों को आईजी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आप सबके लिए हर प्रकार की मदद करने का आश्वासन दिया है जिला  और पुलिस प्रशासन की टीम हर पल बाढ़ प्रभावितों के साथ है। स्कूल के बच्चों से भी रतनलाल डांगी ने मुलाकात किया।
                     इस दौरान एसपी जांजगीर विजयअग्रवाल ,एसडीओपी डबरा खूँटिया और थाना प्रभारी अमित सिंह भी उपस्थित रहे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close