तीन लाख का अवैध कबाड़ बरामद..माजदा सामेत साढे पांच टन जब्त…आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—सिविल लाइन पुलिस ने चोरी का सामान का अवैध परिवहन करते कबाड़ वाहन को जब्त किया है। साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन लाख रूपयों का 5.5 टन अवैध कबाड अपने कब्जे में लिया है।पकड़े गए आरोपी का नाम राधेश्याम केवर्त्त है। आरोपी लगरा थाना सरकंडा का रहने वाला है।
सिविल लाइन पुलिस को जानकारी मिली कि महाराणा प्रताप चौक की तरफ माजदा वाहन में  लोहे का अवैध कबाड़ का परिवहन किया जा रहा है। कबाड़ में कुछ कीमती और चोरी का सामान है। जानकारी के बाद पुलिस टीम ने महाराणा प्रताप चौक में वाहन को घेराबंदी कर रोका।
पतासाजी के दौरान वाहन में लोहे के विभिन्न पार्टस, रिंग, तार, लोहे के अन्य सामान पाए गया। मांगे जाने पर आरोपी ने वैध दस्तावेज पेश नहीं किया। वाहन में तीन लाख रूपयों का कुल 5.5टन अवैध कबाड को पुलिस टीम ने कब्जे में लिया। माजदा वाहन सीजी 04 एनएफ 4214 को बरामद किया। आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
close