राजनांदगांव। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश के बाद खनिज विभाग द्वारा अवैध रेत की कार्रवाई में गति आई है। मानपुर तहसील के ग्राम कोहका में 40 हाइवा रेत एवं ग्राम जामडी 70 हाईवा रेत जप्त किया गया। अवैध भण्डारकर्ता अमजद खान और मनोज सुरते को अवैध रेत के संबंध में नोटिस जारी किया गया है। उप संचालक खनिज प्रशासन राजेश मालवे के मार्गदर्शन में खनिज अमला द्वारा कार्रवाई की गई। रेत, गिट्टी, ईट का परिवहन 18 वाहनों में किया जा रहा था, जिस पर खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई की गई। जप्त करने के बाद सभी वाहन डोंगरगांव थाना, लालबाग थाना, घुमका, अम्बागढ़ चौकी, मोहला, मानपुर थाना के सुपुर्द किया गया है।
Join Our WhatsApp Group Join Now