IMD ALERT-बर्फबारी और बारिश ने बदला मौसम…इन राज्यो मे बढ़ी ठंड,जानें मौसम का हाल

Shri Mi
3 Min Read

दिल्ली।कई राज्यों मेंअब ठंड का असर दिखने लगा है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग के मुताबिक सुबह और शाम के वक्त ठंड बढ़ने लगी है। वहीं ज्यादातर हिस्सों में सुबह के समय हल्की धुंध भी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में पारा और भी गिर सकता है।मौसम विभाग का कहना है कि मैदानी इलाकों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड व उड़ीसा जैसे राज्यों में जल्द ही ठंड का सितम शुरू होने वाला है। दरअसल, बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर डिप्रेशन तमिलनाडु की ओर बढ़ेगा। इसके असर के कारण पहाड़ों पर दोबारा बर्फबारी संभव है।इससे कई राज्यों का तापमान 10 से 12 डिग्री से नीचे लुढ़क सकता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

IMD के मुताबिक, दक्षिण भारतीय राज्यों में अभी भी बारिश की संभावना बनी हुई है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में 20 से 22 नवंबर मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। वहीं आंध्र प्रदेश में 21 व 22 नवंबर को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

स्काई मेट वेदर मौसम एजेंसी के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। यह पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा और 19 नवंबर के आसपास एक डिप्रेशन में बदल सकता है। यह अगले तीन दिनों के दौरान उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ना जारी रखेगा।

वहीँ, अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट देखी जा सकती है। 18 और 19 नवंबर को गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।19 नवंबर को हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। केरल में हल्की बारिश की संभावना है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close