IMD Alert: इस वजह से दिन के तापमान में वृद्धि,जाने कैसा रहेगा मौसम

Shri Mi
2 Min Read

IMD Alert,MP Ka Mausam।हवाओं के रुख ने प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ा दिया है। उत्तरी की बजाय पूर्वी हवाएं चलने लगी हैं। आसमान भी साफ है। इस कारण दिन के टेम्प्रेचर में बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को दो शहर रतलाम और नरसिंहपुर में पारा 34 डिग्री के पार रहा। नरसिंहपुर में लगातार दूसरे दिन सबसे ज्यादा टेम्प्रेचर रहा। 2 दिन बाद यानी 10 मार्च के बाद दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

IMD Alert,MP Ka Mausam।मौसम केंद्र के अनुसार- वर्तमान में प्रदेश में क्षोभ मंडल के निचले स्तर पर पूर्वी हवाएं चलने लगी हैं। जिसके कारण प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ा है। अगले दो दिन तक टेम्प्रेचर ऐसा ही रहेगा। फिर 2 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

IMD Alert,MP Ka Mausam।भोपाल में 12 मार्च तक तेज गर्मी का असर रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 10 मार्च के बाद पारे में बढ़ोतरी होगी। 11-12 मार्च को दिन का पारा 33 डिग्री के पार पहुंच सकता है। वहीं, रात में तापमान 19 से 20 डिग्री तक पहुंच सकता है। इससे पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री दर्ज किया गया।

शुक्रवार को पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। यहां दिन का तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। रीवा और नौगांव में टेम्प्रेचर 29 डिग्री से कम रहा।

बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर में दिन का तापमान 28.6 डिग्री रहा। इंदौर में 32 डिग्री, जबलपुर में 30.1 डिग्री और उज्जैन में तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

एमपी के 17 जिलों में टेम्प्रेचर 30 डिग्री से अधिक रहा। इनमें रायसेन, गुना, छिंदवाड़ा, उमरिया, मलाजखंड, टीकमगढ़, सागर, शाजापुर, बैतूल, खरगोन, दमोह, नर्मदापुरम, मंडला, खंडवा, धार, रतलाम और नरसिंहपुर भी शामिल हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close