IMD Alert- 3 अक्टूबर तक दिल्ली से मानसून की विदाई, 12 राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट,बढ़ेगा तापमान

Shri Mi
11 Min Read
Heatwave,IMD Alert,IMD Weather Updates,Monsoon In North India,Monsoon Rains,Weather Update,Heatwave,Delhi NcrRain,ImdSkymet,मौसम का हाल,बारिश,तापमान,लू,दिल्ली एनसीआर,मौसम विभाग,,imd alert,IMD Weather Forecast,,IMD ,India Meteorological Department, Kerala, Uttar Pradesh, Weather News, chhattisgarh,

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में जहां बारिश की गतिविधियां (Rain) जारी रहेगी। वहीं 8 राज्य में एक बार फिर से तापमान में वृद्धि (Temperature hike) देखने को मिलेगी। IMD Alert के मुताबिक मौसम विभाग (Weather Department) ने मानसून की वापसी को लेकर अपडेट दिया है। मानसून के अपडेट के मुताबिक मानसून अवस्था में पहुंच गया है। जल्दी ही मानसून की देखी जाएगी। मौसम विभाग की माने तो अक्टूबर के पहले सप्ताह में मानसून की विदाई के साथ ही बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिलेगी। वहीं उत्तरी और हिमालई राज्यों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। जिसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही देश में ठंड की दस्तक देखने को मिल सकती है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

मौसम विभाग ने आज 12 राज्य में बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक कई राज्यों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम गतिविधियों में बदलाव होता रहेगा। बंगाल की खाड़ी में फिलहाल कोई दबाव के क्षेत्र की सक्रियता से इनकार किया गया। हालांकि मौसम प्रणाली एक बार फिर से विकसित होने की संभावना जताई जा रही है।

नई दिल्ली में बूंदाबादी

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में 3 दिन तक लगातार हो रही बारिश के बीच सोमवार को धूप खिली हुई थी। वहीं दिल्ली में बारिश की गतिविधियां कम पड़ेगी। हालांकि दिल्ली में आने वाले कुछ दिनों तक बादल घिरे रहेंगे। तापमान में एक से दो फीसद की गिरावट देखने को मिल सकती है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में जमकर बारिश देखने को मिल रही है। लखनऊ में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 24 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मानसूनी हवाएं धीरे-धीरे कमजोर पड़ी है। जिसके कारण मौसम विभाग का अनुमान है कि बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। 24 घंटे तक मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है। हवा में नमी कम होती जाएगी। अगले कुछ दिनों में पुरवईया पर पछुआ हवा भारी होगी और इससे ठंड की दस्तक देखने को मिलेगी।

बिहार में बारिश

बिहार के किस जिले में आज मानसून मेहरबान रहेगा दरअसल कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी पटना सहित कई जिलों में मानसून की मेहरबानी से कल शाम से ही देखने को मिल रही है। पटना में सुबह की धूप के बाद अचानक से मौसम बदल गया है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। झमाझम बारिश के साथ ही गर्मी से राहत मिलती नजर आ रही है।

जिन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है उसमें पटना के अलावा गया नालंदा शेखपुरा नवादा बेगूसराय लखीसराय जहानाबाद भागलपुर बांका जमुई मुंगेर खगड़िया और सुपौल शामिल है। इसके अलावा किशनगंज मधेपुरा सहरसा पूर्णिया कटिहार अररिया में भी बारिश की संभावना जताई जा रही है।

झारखंड में कुछ देर में बारिश की संभावना

झारखंड के कई इलाकों में रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम सामान्य बना हुआ है। तापमान में 5 फीसद की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। झारखंड और बिहार के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो झारखंड में अभी मानसून सक्रिय है। 1 सप्ताह तक राजधानी सहित राज्य के कई हिस्से में बारिश देखने को मिल रही है।

मौसम विभाग केंद्र की माने तो 6 अक्टूबर तक राज्य के कई स्थानों पर मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई गई है। सबसे अधिक बारिश खलारी में रिकॉर्ड की गई है। जिसमें 54 मिलीमीटर बारिश के साथ ही रामगढ़ लातेहार गिरिडीह तिलैया और संथाल परगना के क्षेत्रों में भी जमकर बारिश का अनुमान जताया गया। दुर्गा पूजा के दौरान झारखंड में बारिश का पूर्वानुमान है कि राजधानी रांची सहित कई जिलों में बारिश देखने को मिलेगी। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ में बदला मौसम

भोपाल मौसम विज्ञान विभाग की माने तो मौसम में धूप छांव की लुकाछिपी जारी रहेगी। मौसम विभाग ने प्रदेश के संभागों में कुछ जगह पर बूंदा बादी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल बारिश की गतिविधियों पर विराम लगेगा। वही कोई अन्य सिस्टम एक्टिव नहीं होने की वजह से इन क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियों पर रोक लगेगी और तापमान में एक से दो फीसद की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हालांकि मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में सुबह और रात के मौसम में बदलाव नजर आ रहे हैं। जिसके बाद माना जा रहा है कि जल्द ही तापमान का असर निम्न अवस्था पर होगा।

उत्तराखंड हिमाचल में बारिश पर लगी रोक, ठंड की दस्तक

एक सप्ताह तेज हवा के बाद बारिश का दौर थम गया है। प्रदेश भर के अधिकतर क्षेत्र में दिनभर धूप खिली रही है। 2 दिन बाद बारिश से राहत मिली है। वहीं मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं के बादल छाए हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा मौसम में ठंड की दस्तक भी देखने को मिली है। इधर हिमाचल उत्तराखंड में भूस्खलन का भी अलर्ट जारी किया गया है। लद्दाख में बर्फबारी शुरू हो गई है। जिसके बाद ठंड की दस्तक जल्द देखने को मिल सकती है।

पूरे राज्य में बारिश का अलर्ट

7 अक्टूबर तक बिहार झारखंड के अलावा उड़ीसा पश्चिम बंगाल सिक्किम असम नगालैंड मणिपुर मिजोरम त्रिपुरा मेघालय आंध्र प्रदेश तमिलनाडु तेलंगणा और महाराष्ट्र में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 15 राज्यों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज हवा चलेगी। मानसून अपने लौटने के क्रम में क्षेत्रों पर हावी होने का प्रयास करेगा।

हरियाणा पंजाब में चले गई ठंडी हवाएं

हरियाणा पंजाब से मानसून की वापसी के साथ ही एंटीसाइक्लोनिक सिस्टम स्थापित हो जाएंगे। जिसके कारण वातावरण में नमी की मात्रा में गिरावट आएगी। हल्की ठंडी हवाएं चलेगी। हालांकि तापमान में दो से तीन फीसद की वृद्धि रिकॉर्ड की जा सकती है। मानसून 30 सितंबर से 1 अक्टूबर तक दिल्ली से वापसी की राह पर निकल जाएगा।

राजस्थान में बूंदाबादी

बारां, भीलवाड़ा, प्रतापगढ़, बनासवाड़ा सहित राजस्थान के चरम दक्षिणी हिस्सों में कुछ बारिश की गतिविधि देखी जा सकती है। मौसम प्रणाली के अवशेष, जिसके कारण बारिश हुई, के कारण पहाड़ियों में आज, कल और परसों कुछ छिटपुट बारिश हो सकती है।

मौसम प्रणाली

  • दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा खाजूवाला, बीकानेर, जोधपुर और नलिया से होकर गुजरती है, इन क्षेत्रों में बूंदाबादी देखने को मिलेगी।
  • मॉनसून के पीछे हटने का संकेत है, जो वैसे भी उत्तरी भागों से देरी से आया है। अब, मॉनसून के वापस जाने की उम्मीद है, 3 अक्टूबर तक मानसून उत्तर भारत का बड़ा हिस्सा कवर हो जाएगा।
  • वहीँ मानसून रेखा 2-3 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के कुछ और हिस्सों और मध्य भारत के कुछ हिस्सों से आगे वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो जाएगी।
  • इस बीच, एक चक्रवाती परिसंचरण मध्य पाकिस्तान और उसके पड़ोस पर और दूसरा पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उसके पड़ोस पर बना हुआ है,
  • जबकि एक पश्चिमी विक्षोभ एक ट्रफ रेखा के रूप में लॉन्ग के साथ-साथ चलता है। 74°E अक्षांश के उत्तर में 30 डिग्री N में है।
  • 27 सितंबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और 28-29 सितंबर को ओडिशा में गरज और बिजली के साथ छिटपुट भारी बारिश की संभावना है।
  • आगामी सप्ताह निष्क्रिय बंगाल की खाड़ी का चरण होने जा रहा है जिसका अर्थ है कि समुद्र कम से कम अगले सात दिनों तक किसी भी निम्न दबाव के क्षेत्र की मेजबानी नहीं करेगा। ऐसे में देश के उत्तर पूर्व से व्यापक बारिश नहीं रहेगी।
  • निचले स्तरों पर एक ट्रफ की व्यापकता के कारण बारिश सक्रिय रहेगी।

इन क्षेत्रों में बारिश

ओडिशा, झारखंड, पूर्वी बिहार, पश्चिम बंगाल में मध्यम से तीव्र गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
26 सितंबर से 1 अक्टूबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा, मणिपुर और सिक्किम में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में व्यापक बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

इधर सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। वहीँ जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close