IMD Alert : एक्टिव होगा नया सिस्टम,10 राज्यों में बारिश, जानें मौसम पूर्वानुमान

Shri Mi
3 Min Read

IMD Alert: देशभर के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। दक्षिण के राज्यों में बारिश तो उत्तर भारत में तापमान में उतार चढ़ाव के साथ ठंड का असर बरकरार है। भारतीय मौसम विभाग ने आज 6 फरवरी को 10 राज्यों में बारिश और 5 में बर्फबारी की संभावना जताई है। वही 8 से 10 फरवरी के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में दस्तक देगा, जिसके प्रभाव से कुछ राज्यों में बारिश और बर्फबारी होगी।

आईएमडी के अनुसार, अगले 48 घंटे बाद मौसम के फिर बिगड़ने का अनुमान है , चुंकी 8 से 10 फरवरी के बीच एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में दस्तक देगा,जिससे 9 और 10 फरवरी को पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के साथ बारिश होने की संभावना है।वही कुछ राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने का आसार हैं।वही कोमोरिन क्षेत्र पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने के चलते असम और मेघालय में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुतबाकि अगले दो दिनों तक गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बर्फबारी और बारिश की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश की पहाड़ियों पर कुछ जगहों पर भी हिमपात के साथ बारिश के हो सकती है। वहीं दक्षिण तमिलनाडु, दक्षिण केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और असम के पूर्वी हिस्सों में बारिश के आसार हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के साथ हिमालय के सभी पहाड़ी राज्यों में आज और मंगलवार को बारिश व बर्फबारी की संभावना है। वही अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में आज और मंगलवार को आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है। 24 घंटे के दौरान दक्षिण तमिलनाडु, दक्षिण केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और असम के पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश  तो अरुणाचल प्रदेश की पहाड़ियों पर कुछ जगहों पर हल्की बारिश के साथ हिमपात होने की संभावना है।

इन राज्यों में कोहरा-ठंड के आसार

मध्य प्रदेश में 8 फरवरी के बाद फिर मौसम के मिजाज बदलने के आसार है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते ठंड का एक और दौर आने का अनुमान है। वही यूपी में अगले तीन चार दिनों तक घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड का प्रकोप सोमवार को भी जारी है।वही उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, पंजाब, उत्तराखंड आदि राज्यों में दो दिनों तक सुबह और शाम के समय घना कोहरा देखने को मिल सकता है,हालांकि उत्तर भारतीय राज्यों में मौसम शुष्क बना रहेगा, यानी बारिश की संभावना नही है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close