मौसम में तेजी से बदलाव, इन राज्य में 5 दिनों तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पर्वतों पर हिम वर्षा, बढ़ेगा ठंड-कोहरा, 24 से दिखेगा डिप्रेशन का असर

Shri Mi
10 Min Read

नई दिल्ली।देश में धनतेरस (Dhanteras) के साथ ही पांच दिवसीय दिवाली की शुरुआत हो चुकी है। दीपावली की तैयारियां तरफ जारी है। वहीं दूसरी तरफ देश के कई राज्यों में मौसम में बदलाव (weather update) दिखने लगा है। दरअसल IMD Alert के अनुसार कई राज्य में गुलाबी ठंड की दस्तक शुरू हो गई है। 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। दरअसल पर्वतों पर बर्फबारी (snowfall)  जारी है। साथ ही उत्तर भारत की तरफ से आ रही शीतलहर का असर कई राज्यों पर देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश में शाम ढलते ही कोहरा छाने लगे हैं। इसके अलावा बिहार झारखंड में भी कोहरे की दस्तक देखने को मिल रही है।मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई है। दरअसल तमिलनाडु तेरी कढ़ाईकल में छिटपुट बारिश की संभावना है। इसके अलावा कर्नाटक आंतरिक कर्नाटक और महाराष्ट्र में चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। पूरे भारत में हवा की गुणवत्ता में लगातार गिरावट देखने को मिल रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

दक्षिण पूर्व दिशा पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र गहरे दबाव में बदल सकता है। 24 अक्टूबर तक इसके चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई जा रही है। यदि ऐसा होता है तो 25 अक्टूबर तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिलेगी।नागालैंड मिजोरम मणिपुर त्रिपुरा पश्चिम बंगाल उड़ीसा और झारखंड में तेज हवा के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

23 से 27 अक्टूबर के बीच एक तरफ जहां सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी कर दिया गया है। वहीं जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए मौसम विभाग चक्रवाती तूफान की संभावना को देखते हुए पश्चिम की ओर से सटे उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में उन्हें ना जाने की अपील लगाए हुए हैं। 25 अक्टूबर तक केरल तमिलनाडु कर्नाटक आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्से में बारिश की संभावना जताई गई है जबकि दक्षिणी 223 आंतरिक कर केरल कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना जताई गई।

दिल्ली : आसमान में बादल

दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान में चार फीसद की गिरावट रिकॉर्ड की जाएगी। कोहरे की दस्तक शुरू हो गई है। दिल्ली में सुबह से गुलाबी ठंड की दस्तक देखने को मिल रही है।

यूपी का मौसम में बदलाव

उत्तर प्रदेश में दीपावली में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। कोहरे में बढ़ोतरी देखी जा रही है।मौसम विभाग की मानें तो 5 दिन के तापमान में तीन से चार फीसद की कमी देखने को मिल सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर महीने के शुरू में शुरू हो जाएगी। कई इलाकों में अभी से ही कोहरा आना शुरू हो गया है।

बिहार के कई क्षेत्रों में मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव

बिहार में तेजी से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। ठंड की दस्तक शुरू हो गई है। दरअसल कई क्षेत्रों में हल्की गुलाबी ठंड की दस्तक देखने को मिल रही है। सुबह और सूर्यास्त के समय तापमान में भारी गिरावट का सिलसिला जारी है। दिन में तापमान में और गिरावट की संभावना मौसम विभाग मध्य प्रदेश के मौसम अगले 24 घंटे तक रहने वाले हैं। आकाश के साफ रहने की संभावना जताई गई है। मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है।हवा की गति 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। सूर्यास्त शुरू होते ही तापमान में गिरावट दिखा जा रहा है। कोहरे की दस्तक से मौसम पड़ा हुआ है।

झारखंड के कई क्षेत्रों में मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव

जमशेदपुर-झारखंड के कई क्षेत्रों में मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। ठंड के आगमन समय से पहले हो चुकी है। रविवार को चक्रवाती तूफान का असर जमशेदपुर सहित कोल्हान और अन्य क्षेत्रों में देखने को मिलेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रहेगी। मौसम विभाग के राज्य केंद्र के मुताबिक अंडमान सागर और दक्षिण अंडमान सागर के आसपास के क्षेत्र और बंगाल के दक्षिण पूर्व खाड़ी के ऊपर निम्न दाब का क्षेत्र बना हुआ है।

24 अक्टूबर तक चक्रवात में तब्दील होने की संभावना जताई गई है।इसके चक्रवाती तूफान में तब्दील होने का सबसे झारखंड में देखने को मिलेगा। हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। 24 अक्टूबर को आंशिक रूप से आसमान में बादल छाए रहेंगे।जबकि 26 अक्टूबर तक कई क्षेत्रों में बारिश देखने को मिली।

इन क्षेत्रों में बारिश

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में व्यापक बारिश और गरज के साथ छिटपुट भारी बारिश हो सकती है। तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में गरज के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना है। कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में गरज के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है। पूरे भारत में हवा की गुणवत्ता खराब होने की संभावना है

मौसम प्रणाली

  • दक्षिण-पश्चिम मानसून विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा और बंगाल की उत्तरी खाड़ी, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और मध्य बंगाल की खाड़ी के शेष हिस्सों से वापस आ गया है।
  • इस बीच, शनिवार को दक्षिण-पूर्व और उससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक दबाव बना हुआ है, जो सोमवार, 24 अक्टूबर तक धीरे-धीरे पश्चिम-मध्य और उससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा।
  • साथ ही चक्रवात के अलावा एक ट्रफ रेखा पश्चिम की ओर फिर दक्षिण-पश्चिम की ओर बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक गहरे दबाव से तमिलनाडु और केरल तक जा रही है, जिससे सप्ताह के अंत में भारत के चरम दक्षिण प्रायद्वीप पर भारी बारिश होगी।
  • वहीँ संभावित चक्रवात के 26 अक्टूबर मंगलवार को ओडिशा तट को पार करते हुए पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तटों के पास पहुंचने की संभावना है।
  • ECMWF के अनुसार, सिस्टम मंगलवार दोपहर को एक चक्रवाती तूफान (63-88km/h) के रूप में मध्य बांग्लादेश के ऊपर लैंडफॉल बनने की सम्भावना है।
  • हालांकि, जीएफएस को उम्मीद है कि यह सिस्टम सोमवार की रात पूर्वी बांग्लादेश तट को पार कर जाएगा।
  • इसके बाद, पूर्वी भारत के तटों और पूर्वोत्तर भारत में रविवार, 23 अक्टूबर से, सिस्टम के चारों ओर गीली तटवर्ती हवाओं के लपेटने के कारण भारी बारिश की संभावना है।

मोसम में तेजी से बदलाव

पंजाब हरियाणा राजस्थान और गुजरात में मोसम तेजी से बदल रहा है। तापमान में भारी गिरावट जारी है। आसमान में बादलों का आवागमन देखने को मिल रहा है। गुलाबी ठंड के दस्तक देखने को मिल रही है। इसके अलावा कोहरे का भी दस्तक क्षेत्रों में देखा जाएगा। माना जा रहा है कि दीपावली के बाद इन क्षेत्रों में ठंड की दस्तक तीव्र होगी। इसके साथ ही उत्तर दिशा की तरफ से आ रही तेज हवा का असर इन क्षेत्रों पर देखने को मिलेगा।

दक्षिणी राज्य में बारिश का सिलसिला जारी

दक्षिणी राज्य में बारिश का सिलसिला जारी है। दरअसल कई क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है। साथ ही लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है। । महाराष्ट्र केरल कर्नाटक तमिलनाडु में मौसम में तेजी से बदलाव देखा जा रहा है। बारिश की गतिविधि थमते ही ठंड की दस्तक शुरू हो जाएगी।

पूर्वी राज्य में बारिश का सिलसिला जारी

पूर्वी राज्य में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इसके साथ ही ठंड ने भी इन राज्यों में दस्तक दे दी है। समय से पूर्व हुई ठंड की दस्तक के कारण आसमान साफ़ रहेगा। तापमान में गिरावट देखी जा रही है। इसके अलावा कोहरे से भी मौसम पड़ा हुआ है। मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान को देखते हुए क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया है।

पर्वतों पर बर्फ़बारी

हिमाचल प्रदेश में सुबह शाम और रात में ठिठुरन बढ़ गई है। शिंकुला रोहतांग और ऊंची चोटियों पर हल्के हिमपात से ठंडी हवाओं का सिलसिला शुरू हो गया। प्रदेश में आज भी चोटियों पर बर्फबारी की संभावना जताई गई है। जिसके कारण ठंड में और अधिक इजाफा देखने को मिलेगा। चोटयों पर बर्फ़बारी का सबसे अधिक असर उत्तरी राज्यों में पड़ता नजर आ रहा है। शुक्रवार को सबसे कम तापमान केलांग में रिकॉर्ड किया गया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close