बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, बदलेगा मौसम, इन क्षेत्रों में बूंदाबांदी की संभावना,जानें पूर्वानुमान

Shri Mi
4 Min Read

बंगाल की खाड़ी (BoB) में अब निम्न दाब (low pressure) का क्षेत्र निर्मित हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक जल्दी ही इसके डिप्रेशन (depression) में बदलने की संभावना जताई जा रही है। जिसका असर के राज्य (MP weather) पर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा मध्यप्रदेश (MP) में भी आकाश में बादल छाए रहेंगे। डिप्रेशन में बदलने के साथ ही यह चक्रवाती तूफान के रूप में परिवर्तित होगा।दीपावली के दिन हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। चक्रवाती तूफान शीतरंग से मौसम में परिवर्तन के आसार जताए गए । हालांकि 25 अक्टूबर के बाद इसके बांग्लादेश की तरफ बढ़ने की आशंका जताई गई है। जिसके कारण मध्यप्रदेश पर इसका असर 2 दिन तक ही देखा जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

दीपावली से पहले मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दरअसल ग्वालियर से प्रदेश के पश्चिम में मौसम शुष्क बना हुआ है। बादल छा रहे हैं। रात में ठिठुरन बढ़ी रही है। कई क्षेत्रों में गुलाबी ठंड की दस्तक देखने को मिली है। प्रदेश में सबसे कम तापमान रायसेन और मंडला में रिकॉर्ड किया गया है। 14 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ शादी की संभावना बढ़ती नजर आ रही है।

रविवार और सोमवार को इन क्षेत्रों में तापमान में और अधिक गिरावट रिकॉर्ड की जाएगी। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात प्रदेश में ठंडक को बढ़ाएगा। इसके साथ ही ओस गिरने का सिलसिला भी शुरू होगा। इसके अलावा मध्यप्रदेश में सप्ताह के अंत तक तेज ठंड पड़ने के आसार नजर आ रहे हैं। साइक्लोनिक सरकुलेशन का सीधा सीधा असर पड़ेगा बर्फीली हवा चलने की वजह से तापमान में गिरावट जारी रहेगी।

25 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल के तट पर साइक्लोन के टकराने की आशंका जताई गई है। जिसके कारण देश के कई हिस्से में दीवाली के दौरान भारी बारिश के साथ 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। दरअसल बंगाल की खाड़ी में 3 साल बाद कोई चक्रवात आ रहा है। इससे पहले 2018 में तितली चक्रवात का असर भारत में देखने को मिला था।

हालांकि बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती मध्यप्रदेश में बारिश की संभावना से इनकार किया गया है। हालांकि इस सिस्टम का असर तापमान पर अवश्य देखा जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक मध्य प्रदेश में पूरे ठंड की दस्तक देखने को मिलेगी। हिमालय में अगले 24 घंटे में बर्फबारी होगी और हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा। बंगाल की खाड़ी की तरफ से आ रही नमी का भी असर मध्य प्रदेश को देखने को मिलेगा।

मध्यप्रदेश में 2 दिन के बाद से पारा गिरने लगेगा। पचमढ़ी में सबसे कम तापमान 12.46 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। नरसिंहपुर सिवनी सीढ़ी को छोड़ दे तो पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के अंदर रहा है जबकि कई स्थानों पर मौसम वैज्ञानिकों ने बादल छाने के आसार जताए हैं।मध्य प्रदेश में अगले 2 दिन में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। तूफान के कारण तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी। तापमान में चार से पांच की गिरावट रिकॉर्ड की जा सकती है। फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा क्षेत्रों में बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close