IMD Alert-पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव, बूंदाबांदी के आसार,फिर बदलेगा मौसम, जानें पूर्वानुमान

फरवरी महीने के पहले सप्ताह में आसमान साफ रहेगा। कहीं कहीं बूंदाबांदी हो सकती

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

IMD Alert-उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। बारिश और ओलावृष्टि के बाद अब बर्फीली हवाओं की गति में तेजी आ गई है। यूपी मौसम विभाग फरवरी महीने के पहले सप्ताह में आसमान साफ रहेगा। कहीं कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।वही बागपत, मेरठ, अलीगढ़, गाजियाबाद, सहारनपुर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में हवाओं का असर दो फरवरी तक देखा जा सकता है। आज बुधवार को कई इलाकों में कोहरा भी छा सकता है। इधर, 2 फरवरी को फिर नया सिस्टम एक्टिव होगा।

बूंदाबांदी के आसार

यूपी मौसम विभाग की मानें, बंगाल की खाड़ी से बिगड़े मौसम के कारण अब अगले 24 घंटे तक हल्‍की बारिश और तेज हवा का अलर्ट जारी किया गया, वही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार है।आने वाले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। राजधानी और आसपास के इलाकों में बादल छाने और कहीं-कहीं छिटपुट बारिश के आसार हैं। वही कई इलाकों में कोहरा छाए रहने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान, कानपुर मण्डल सहित पूरे उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

यूपी मौसम विभाग की मानें तो अगले 2 दिनों तक बर्फीली हवाएं चलती रहेंगी।  2 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, इसके बाद मौसम में खास बदलाव देखने को मिलेगा। जम्मू-कश्मीर के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है,  जिसके चलते कुछ दिन ठंडक का अहसास होता रहेगा। पूर्वांचल के विभिन्न इलाकों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ लद्दाख के ऊपर बना हुआ है। यह धीरे-धीरे पूर्व की ओर बढ़ जाएगा।

यूपी मौसम विभाग की मानें गोरखपुर, गाजियाबाद और लखनऊ में आज आसमान साफ रहने के आसार हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। बुधवार को लखनऊ और आसपास के इलाकों में हल्के से मध्यम घना कोहरा हो सकता है। हालांकि दिन के समय हवा चलेगी और मौसम शुष्क रहेगा। शुक्रवार तक रात के तापमान में लगभग तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।


Back to top button
close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker