विशेष अभियान में दो दर्जन बदमाशों पर कार्रवाई..कई फरार आरोपी भी सपड़ाए…सभी पर अलग अलग धाराओं में अपराध दर्ज

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर फरार आरोपियों समेत शहर के गुण्डा दर्जन से अधिक असामाजिक तत्वों और गुण्डा बदमाशों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। तोरवा पुलिस ने फरार आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन पुलिस ने भी एक दर्जन से अधििक छटे बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत धर दबोचा है। मामले में सिविल लाइन थानेदार ने बताया कि इसमें आधा दर्जन ऐसे भी आरोपी शामिल है जो क्षेत्र में हमेशा अशांति फैलाने को लेकर जिम्मेदार भी है।
गुण्डा बदमाशों के खिलाफ तोरवा पुलिस की सक्रियता
तोरवा पुलिस ने पुलिस कप्तान के निर्देश पर निगरानी शुदा बदमाशो समेत अन्य असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ के खिलाफ अभियान चलाया।  अभियान के दौरान पुलिस ने फरार आरोपियों के अलावा थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले को धर दबोचा है।
       तोरवा थानेदार ने बताया कि आईपीसी की धारा 452,294, 506,323,427,34 के फरार आरोपी विकास उर्फ विक्कू भारती, आकाश भारती, गीता भारती, खुशबु मसीह को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी देवरीखुर्द के निवासी है। पुलिस ने  इसके अलावा निगरानी बदमाश आबो उर्फ अलादिन, अनिश मसीह  धारा 110 के तहत हिरासत में लिया है। क्षेत्र में अशांति फैलाने के जिम्मेदार अनुराग यादव,संजय चड़हार के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की गयी है।
सिविल लाइनः एक दर्जन असामाजिक तत्व गिरफ्तार
सिविल लाइन पुलिस ने भी गुंडा बदमाशों के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाकर अलग अलग ठिकानों से गिरफ्तार किया है। परिवेष तिवारी ने बताया कि मिनीबस्ती जरहाभाठा निवासी अक्षय कुर्रे को उसके रिश्तेदार के ठिकाने से पकड़ा गया है। अक्षय कुर्रे की माँ जुगनी कुर्रे 28 मार्च को एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले ही जेल में है। आरोपी को  एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज करने के बाद गिरफ्तार किया। आरोपी पहले बी कई बार जेल जा चुका है।
परिवेष तिवारी ने बताया कि इसके अलावा पुलिस टीम ने गुंडा बदमाश सूची में शामिल 11 अन्य गुंडा बदमाशों को प्रतिबंधात्मक धारा  के तहत पकड़ा गया है। इसमें चार ऐसे बदमाश भी शामिल हैं  जिनकी सक्रियता आपराधिक गतिविधियां संचालित होती है।चारों के खिलाफ प्रतिबंधक कार्यवाही की गयी है। इसके अलावा अन्य लोगों के खिलाफ सीआरपीसी की धार 107,116 के तहत कार्यवाहीं को अंजाम दिया गया है।
पकड़े गए सभी आरोपियों का नाम अक्षय कुर्रे,राजा पात्रे,बिल्ली खान,सुभाष कुर्रे,दिलीप बंजारे,प्रिंस मसीह,आशुतोष गौतम,आकाश कुर्रे, पवन निर्मलकर, सुरेंद्र सूर्यवंशी ,शेख शहजादा, शेख इस्माइल है।
close