अब तक करीब 1 करोड़ ने लगवाया डबल डोज .91 प्रतिशत को सिंगल टीका..धान खरीदी केन्द्रों में भी लगाया जा रहा वैक्सीन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि देश के लगभग पचास प्रतिशत लोगों का टीकाकरण हो चुका है। उम्मीद है कि राष्ट्र पूरी ताकत के साथ कोविड के खिलाफ जंग जीतने में सफल रहेगा। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रेी ने कहा कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक एक सौ सत्ताईस करोड़ इकसठ लाख से अधिक कोविड टीके लगाये जा चुके हैं। जल्द ही अभियान को पूर्ण सफलता मिलेगी। 
 
                    बताते चलें कि छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए अभियान को तेजी से चलाया जा रहा है। टीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश की आधी आबादी को कोरोना से बचाव के लिए दोनों टीके लगाए जा चुके हैं।
 
            प्रदेश में अब तक 99  लाख 67 हजार से अधिक नागरिकों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुके है। 1 करोड़ 79 लाख 30 हजार से अधिक लोगों को पहला टीका लगाया जा चुका है। राज्य की 91 प्रतिशत आबादी को पहला टीका लग चुका है।
 
                 स्वनास्थ्य कार्यालय के अनुसार प्रदेश के 1  करोड़ 96 लाख 51 हजार नागरिकों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीका लगाया जाना है। पहली और दूसरी, दोनों खुराकों को मिलाकर प्रदेश में अब तक दो करोड़ अठहत्तर लाख संतानवे हजार से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। टीकाकरण और कोरोना को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के धान खरीदी केंद्रों में भी कोरोना टीकाकरण किया जा रहा है।  इस बीच, प्रदेश में 44 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है।
TAGGED:
close