पहली बैठक में नए कलेक्टर ने..कहा..हमारी पहली प्राथमिकता यह…रेत खनन पर होगी कार्रवाई…97 थर्ड जेन्डर को मिलेगा मौका

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर— एक दिन पहले पदभार लेने के बाद नए कलेक्टर संजीव कुमार झा ने सबसे पहले अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की है। इसके बाद जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों से भी संवाद किया। परिचय और व्यस्तता के बीच कलेक्टर ने आगामी चुनाव के मद्देदनर चुनाव तैयारियों और मतदाता सूची के बारे में विस्तार से बताया। पत्रकारों से सवाल जवाब के दौरान मतादाताओ को आने वाली समस्याओं को लेकर पूछ गए गए सवालों का कलेक्टर ने जवाब दिया। कलेक्टर ने बताया कि सरकार की फ्लैगशिप योजना का क्रियान्यवन ही उनकी पहली प्राथमिकता है। जमीन संबधित समस्या का निराकरण राजस्व विभाग की महति जिम्मेदारियो में शामिल है। 
 
फ्लैगशिप योजना का क्रियान्यवयन..
पदभार लेने के दूसरे दिन यानि 2 अगस्त को नए कलेक्टर संजीव कुमार झा ने अधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक परिचय लिया और दिया। अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कलेक्टर ने कहा कि राज्य शासन की तमाम फ्लैगशीप योजनाओं पर तेजी से काम करते हुए वास्तविक हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाए। संभागीय मुख्यालय होने के नाते सभी विभागों में आर्थिक और मानवीय संसाधनों की भरपूर उपलब्धता है। लिहाजा योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी तरह की बाधा नहीं आनी चाहिए। 
 
 
रैकिंग..पांच से हरगिज कम नहीं
योजनाओं की रैंकिग में बिलासपुर जिला प्रथम पांच से कमतर कभी नहीं होना चाहिए। नियमित रूप से इनकी मॉनीटरिंग करूंगा। इस दौरान कलेक्टर ने बारी बारी से सभी अधिकारियों से परिचय लिया और दिया। विभागीय कामकाज और प्रगति की जानकारी ली। नगर निगम आयुक्त कुणाल दुदावत, जिला पंचायत सीईओ अजय अग्रवाल, एडीएम आर.ए.कुरूवंशी सहित जिला स्तरीय तमाम अधिकारी मौजूद थे।
 
 
 नियम कायदों की जानकारी दे
        कलेक्टर ने कहा कि बड़ी आशा के साथ लोग सरकारी कार्यालय पहुंचते हैं। समस्याओ को सहानुभूति पूर्वक सुनकर सार्थक निदान करें। आवेदनों का तत्काल समाधान करें। यदि कोई काम नियम-कायदों की परिधि में नहीं आ रहा हो तो विनम्रतापूर्वक समझाएं भी। संजीव झा ने दुहराया कि रेत खनन की शिकायत मिली तो जिम्मेदार अफसर पर सख्त कार्रवाई होगी। राजस्व विभाग के काम-काज को भी पारदर्शिता के साथ त्वरित गति से काम करें।
कलेक्टर ने स्कूलों की मरम्मत को लेकर आरईएस विभाग को विशेष सुझाव दिाय। अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शतप्रतिशत मतदान के लिए शपथ भी दिलाई।
पत्रकारों और राजनैतिक दलों से संवाद
पत्रकारों और राजनैतिक दलो के साथ कलेक्टर संजीव झा एक साथ रूबरू हुए। उन्होने बताया कि सरकार की फ्लैगशिप योजना का सफल क्रियान्यवन प्रशासन की पहली जिम्मेदारी है। उन्होने बताया कि जमीन संबधित समस्याओं के लिए राजस्व विभाग है। अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि लोगों की समस्याओं का निकारण करे। शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी। 
 इस दौरान पत्रकारों के अलावा जनप्रतिनिधियों ने भी निर्वाचन समेत तमाम सवाल पूछे। कलेक्टर ने निर्वाचन संबधित तैयारियों को लेकर एक एक बातों को सामने रखा। साथ ही मौके पर ही अधिकारियों को सुझाव भी दिाय।
 
 
22 सितम्बर तक दावा आपत्ति
कलेक्टर ने बताया कि फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का एकीकृत मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 2 अगस्त को किया गया है। सूची में किसी भी प्रकार की दावा-आपत्ति प्राप्त करने की अवधि 2 अगस्त से 31 अगस्त है। पुनरीक्षण के दौरान विशेष शिविर का आयोजन 12, 13, 19 एवं 20 अगस्त को होगा। दावा-आपत्तियों का निराकरण 22 सितंबर तक किया जाएगा।
 
 
6 नए मतदान बनाए गए
झा ने कहा कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 अक्टूबर 2023 को किया जाएगा। पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने, संशोधन और विलोपन के लिए फार्म 06, 07, 08 भरवाए जाएंगे। मतदाताओं की सुविधा के लिए जिले में 6 नये मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।
 
 
97 तृतीय लिंग करेंगे मतदान
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में वर्तमान में मतदान केन्द्रों की संख्या 1684 है। इसके पहले मतदान केन्द्रों की संख्या 1678 थी।  जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 15 लाख 15 हजार 161 है। पुरूष मतदाता 7 लाख 63 हजार 525 और महिला मतदाता 7 लाख 51 हजार 539 है।  तृतीय लिंग मतदाताओं की कुल संख्या 97 है।
close