समूह की महिलाओं को रोजगार प्रदान करने,गौठानों में मल्टी एक्टीविटी हो शुरू-कलेक्टर

Shri Mi
2 Min Read

नारायणपुर- कलेक्टर धर्मेश साहू एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पोषण चंद्राकर ने ग्राम पंचायत केरलपाल एवं पालकी में निर्मित गौठान का निरीक्षण किया। गौठान में वर्मी कंपोस्ट निर्मित करने के संबंध में स्व सहायता समूह एवं गोबर प्रबंधन समिति से चर्चा की। उन्होंने गौठानों में समूह द्वारा निर्मित वर्मी खाद का उत्पादन, ब्रिकी तथा समूह को प्रदान की गयी राशि के संबंध में जाानकारी ली। कलेक्टर ने गौठानों में चल रहे कार्यों को पूरा करने हेतु संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिये।

Join Our WhatsApp Group Join Now

उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु गौठानों में मल्टी एक्टीविटी गतिवधियों को षुरू करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री साहू ने कहा कि षासन की मंशा है कि ज्यादा से ज्यादा गतिविधियां गौठानों में संचालित की जाये, जिससे गौठानों से जुड़े समूहों को अधिक से अधिक लाभ हो सके और वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सके। इसके लिए उन्होंने गौठानों में आजीविका संवर्धन के लिए आयमूलक गतिविधियांें को बढ़ाने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर सहायक पदाधिकारी मनरेगा, उपसंचालक कृषि श्री बीएस बघेल, कृशि महाविद्यालय की अधिष्ठाता सुश्री रत्ना नशीने, कृशि वैज्ञानिक कृशि विज्ञान केन्द्र डॉ देबेन्दु दास, उपसंचालक पशुपालन श्री पड़ौती, सहायक संचालक उद्यान श्री मोहन साहू कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी के साथ केवीके के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close