अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार..किराए के मकान से चला रहा था दुकान..आरोपी ने पूछताछ में किया चौकाने वाला खुलासा

Editor
1 Min Read
बिलासपुर—-तारबाहर पुलिस ने आपरेशन निजात के तहत कार्रवाई कर पांच किलो गांजा के साथ अंतराज्यीय गांजा तस्कर गैंग के सरगना को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट  20(B) के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी का नाम करन विश्वकर्मा है। आरोपी जबलपुर मध्यप्रदेश का रहने वाला है।
तारबार थाना प्रभारी मनोज नायक ने बताया कि मुखबीर से जानकारी मिली कि बाहरी राज्य का एक व्यक्ति शहर में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रहा है। खरीदी, बिक्री के लिए कमरा किराया लिया है। जानकारी के बाद तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने दुर्गा मंदिर पंडाल तारबाहर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। कड़ाई से पूछताछ करने के बाद आरोपी के पास से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। आरोपी से पुलिस ने मादक पदार्थ खरीदी  बिक्री करने वालों के बारे में जानकारी हासिल किया गया।
कार्यवाही में थाना प्रभारी तारबाहर निरीक्षक मनोज नायक, सहायक उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह, आरक्षक संदीप शर्मा, आरक्षक अजय ठाकुर, अमित, मुरली भार्गव , आरपीएप बिलासपुर टीम निरीक्षक भास्कर सोनी का योगदान रहा।
close