बिलासपुर को 353 करोड़ की सौगात..मुख्यमंत्री करेंगे 206 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण. देंगे 241 करोड़ का विशेष तोहफा..सौर ऊर्जा से जगमग होंगी कई सड़कें..कोटा को विशेष उपहार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— करीब तीन घंटे के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर की जनता पर करोड़ों की करोडों रूपयों से तैयार योजनाओं का लोकार्पण करेगे। साथ ही भूमिपूजन कर करोड़ों की सौगात भी देंगे। जानकारी देते चलें कि 25 जनवरी को उत्तरप्रदेश के व्यस्त चुनावी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चार अलग अलग विभागों की निगरानी में तैयार 206 करोड़ से अधिक की लागत से तैयार निर्माण कार्यों को जनता को समर्पित करेंगे। इसके अलावा, 241 करोड़ से अधिक की लागत से तैयार होने वाले निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

           कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 25 फरवरी को तीन घंटे के व्यस्त प्रवास पर बिलासपुर करीब दो बचे दो बजे तिफरा स्थित डीपीएस हेलीपेड पहुंचेंगे। इसके बाद सीधे सीधे तिफरा फ्लाई ओवहर पहुंचेंगे..और जनता की बहुप्रतिक्षित सम्पत्ति को जनता के हवाले करेंगे। प्लाई ओव्हर ब्रिज करीब 107 करोड़ 49 लाख रूपयों की लागत से तैयार किया गया है। रूसा मद से बिलासपुर विश्वविद्याय में तैयार अकादमी भवन पहुंच मार्ग निर्माण कार्य बाउन्ड्रीवाल का लोकार्पण करेंगे। निर्माण पर करीब 36.56 करोड़ खर्च हुए हैं। मुख्यमत्री बघेल तिफरा स्थित 28.48 करोड़ की लागत से तैयार पुलिस आवास का लोकार्पण करेंगे। 26.83 करोड़ से बनी व्यापार विहार स्थित स्मार्ट सड़क और 6.77 करोड़ रूपए खर्च कर बनाए गए  तारामण्डल को जनता को समर्पित करेंगे।

 

                         मुख्यमंत्री  बिलासपुर शहरवासियों को भूमिपूजन कर 241.24 करोड़ का तोहफा भी देंगे। पुराने बस स्टैण्ड में 80 ईसीएस की बुनियाद रखेगे। निर्माण कार्य पर करीब 10.89 करोड़ खर्च होगा। स्मार्ट सिटी में जीआईएस समाधान निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। निर्माण पर करीब 9.99 करोड़ का खर्च होगा।  मंगला भैंसाझार से दीनदयाल कोलानी लोखण्डी रेलवे गेट तक साढ़े तीन किलोमीटर 2 लेन सड़क निर्माण कार्य को हरी झण्डी दिखाएंगे। करीब 5 करोड़ 61 लाख खर्च होगा।

                             कलेक्टर से मिली जानकारी के अनुसार आने वाले समय बिलासपुर की कई सड़कें सौर ऊर्जा से रोशन होंगी। मतलब सौर ऊर्जा से स्ट्रीट लाइट जलेंगी। योजना पर पर करीब 3.77 करोड़ खर्च होंगे।  मुख्यमंत्री भूमिपूजन करेंगे। इसके अलावा कोटा विकास खण्ड में 4.85 करोड़ रूपयों की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन मुख्यमंत्री करेंगे। ।

close