पर्यवेक्षकों को खड़गे ने किया रिचार्ज….शैलेष समेत सभी पर्यवेक्षकों को संबोधित…बताया..कर्नाटक जनता परिवर्तन को तैयार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तैयारियों बैको लेकर राजधानी बैंगलुरू में दिग्गज नेताओं के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की बैठक हुई। बैठक को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभी ना केवल संबोधित किया। बल्कि रिचार्ज कर पुरजोर तरीके से प्रदेश की नीति विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए रिचार्ज भी किया। बैठक में बिलासपुर से पर्यवेक्षक बनकर पहुंचे नगर विधायक शैलेष पाण्डेय शिरकत किया। पाण्डेय ने आश्वासन दिया कि पार्टी के कार्य को तन मन धन से ना केवल पूरा करेंगे। बल्कि मिलकर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार भी बनाएँगे। 
कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर बैंगलुरू में देश के चुनिन्दा नेताओं और जनप्रतनिधियों के साथ बैठकर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी सभी को रिचार्ज किया। महत्वपूर्ण बैठक में नगर विधायक शैलेष पांडेय भी शामिल हुए।
खड़गे ने इस दौरान सभी नेताओं और पर्यवेक्षकों से मिलकर अपने राज्यों की वस्तुस्थिति को लेकर चर्चा किया। नगर विधायक ने भी छत्तीसगढ़ सरकार के कामकाज और जनहित योजनाओं से रूबरू कराया। बताया कि प्रदेश की भूपेश सरकार लगातार जनता की उम्मीदों को पूरा कर रही है। बल्कि कांग्रेस कार्यकर्ता संगठन और सरकार के दिशा निर्देश पर अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहे हैं।
बैठक को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे महासचिव केसी वेणुगोपाल के अलावा रणदीप सुरजेवाला ने भी संबोधित किया। इस दौरान कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार, सांसद, विधायक वरिष्ठ नेता, समेत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कमोबेश कर्नाटक चुनाव के लिए मनोनित सभी पर्यवेक्षक उपस्थित थे। 
बैठक मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभी पर्यवेक्षकों से व्यक्तिगत मुलाकात कर विधानसभाओं की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होने बताया कि इस समय प्रदेश की जनता भाजपा शासन से त्रस्त है। जनता को कांग्रेस से बहुत उम्मीद है। हमें अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर केन्द्र और राज्य सरकार की करनी और कथनी के बारे में बताना होगा।
जानकारी देते चलें कि कर्नाटक राज्य की 224 सीटों का एक चरण में चुनाव होना है। प्रदेश की 5.21 करोड़ जनता एक साथ 10 मई को मतदान करेगी। 13 मई को मतगणना के बाद परिणाम का एलान होगा। चुनाव में करीब 2.6 करोड़ पुरुष और 2.5 करोड़ महिला मतदाता मतदान करेंगे।
close