6 महीने बाद पकड़ाया अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी..नाबालिग भी बरामद..भेजा गया जेल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-थाना सिरगिट्टी पुलिस ने शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण और अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार किया है। नाबालिग लड़की को भी बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा  363, 366, 376(2) (ढ) और 4,6 पोक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के हवाले किया गया है। पकड़े गए आरोपी का नाम शेख रेहान  निवासी चांटीडीह है। 
 
                   सिरगिट्टी थाना प्रभारी फैजूल शाह होदा ने बताया कि 1 सितम्बर 2021 को थाना पहुंचकर पीड़ित ने अपहण और नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले की शिकायत की। पीड़ित ने बताया कि उसकी नाबालिक पुत्री को 22 अगस्त 2021 की रात्रि करीब 10.30 बजे अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण किया है। खोजबीन के बाद भी नाबालिग बेटी का पता ठिकाना नहीं मिला है।
 
 
               रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद  टीम गठन कर आरोपी और नाबालिग की पतासाजी शुरू की गयी। इसी दौरान साइबर सेल टीम को रांदेही के मोबाईल लोकेशन की जानकारी मिली। आरोपी को नाबालिग लड़की के साथ चांटीडीह सरकण्डा में गिरफ्तार किया गया। पीड़िता का न्यायालय में बयान दर्ज कराया गया।
 
               पूछताछ के दौरान आरोपी शेख रेहान ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर अपहरण किया जाना कबूल किया। आरोपी ने दुष्कर्म की बात को भी स्वीकार किया। पुलिस ने रेहान को गिरफ्तारी के बाद न्यायालय के हवाले कर दिया है। 
 
 
                 पूरी कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक शीतला प्रसाद त्रिपाठी, आरक्षक कगलेश्वर मिश्रा, अफाक खान. मिथलेश सोनी एवं बोधुराम कुम्हार की अहम भूमिका रही।
TAGGED:
close