गांजा के साथ किन्नर गिरफ्तार..साढ़े चार किलो मादक पदार्थ जब्त..न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

Editor
1 Min Read
बिलासपुर—- एन्टी क्राइण और तोरवा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर करीब साढ़े 4 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस टीम ने एक आरोपी को भी हिरास्त में लिया है। आरोपी सुमन कालो संबलपुर उड़िसा का रहने वाला है। उड़ीसा गांजा लाकर बिलासपुर में ग्राहक की तलाश कर रहा था।
      एन्टी क्राइम टीम को जानकारी मिली कि बिलासपुर रेलवे स्टेशन में एक किन्नर अवैध गांजा का परिवहन कर रहा है। आरोपी किन्नर सुलभ सौचालय के पास गांजा की अवैध रूप से बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है।
          जानकारी के बाद तोरवा पुलिस के साथ एन्टी क्राईम टीम ने मौके पहुंच घेराबंदी कर एक किन्नर को धर दबोचा। किन्नर के कब्जे से करीब साढ़े चार किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा की कीमत करीब 45 हजार रूपए की है।
            पुलिस के अनुसार आरोपी किन्नर ने अलग अलग रंग के बैग में गांजा छिपाकर रखा था। आरोपी किन्नर से मोबािल रैपर, गांजा समेत अन्य सामान को जब्त किया गया। 20 बी नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
TAGGED:
close